भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष से मिले शिक्षाविद्
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष से मिले शिक्षाविद्
By JagranEdited By: Published: Thu, 30 Jun 2022 11:42 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jun 2022 11:42 PM (IST)
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष से मिले शिक्षाविद्
बुलंदशहर, जेएनएन। शहर के प्रतिष्ठित सेंट आरजे पब्लिक स्कूल के निदेशक एवं शिक्षाविद् सौरभ पचौरी ने गुरुवार को मेरठ जाकर भाजपा कार्यालय पर क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य सेक्टर में सुधार के लिए अपने कुछ सुझाव क्षेत्रीय अध्यक्ष के सामने रखे। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि वह स्वयं आइआइटीयन हैं। शिक्षा के महत्व को समझते हैं। सौरभ पचौरी ने बताया कि कोरोना काल में निजी स्कूलों के सामने किस तरह से आर्थिक संकट गहरा गया था। उन्होंने उनको विद्यालय आने का भी निमंत्रण दिया। इस दौरान भाजपा नेता लोकेंद्र सिंह समेत कार्यकर्ता साथ रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें