नगर की साफ-सफाई का डीएम ने लिया जायजा
जेएनएन बुलंदशहर शहर की साफ-सफाई का जायजा लेने डीएम सड़क पर उतर आए। उन्होंने नगर के विभिन्न पार्क एवं चौराहों पर पहुंचकर सफाई देखी। नगर को साफ एवं स्वच्छ बनाए रखने के लिए नगर पालिका के अफसरों को निर्देशित किया। साथ ही गंदी फैलाने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जेएनएन, बुलंदशहर : शहर की साफ-सफाई का जायजा लेने डीएम सड़क पर उतर आए। उन्होंने नगर के विभिन्न पार्क एवं चौराहों पर पहुंचकर सफाई देखी। नगर को साफ एवं स्वच्छ बनाए रखने के लिए नगर पालिका के अफसरों को निर्देशित किया। साथ ही गंदी फैलाने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
सुबह 7:45 बजे डीएम चन्द्र प्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं नगर पालिका के अधिकारियों के साथ नगर में निकले। उन्होंने बूरा बाजार, मंजर पार्क, चौक बाजार, ऊपरकोट प्राथमिक विद्यालय, साठा, खुर्जा बस स्टैंड, महाराणा प्रताप पार्क वलीपुरा, यमुनापुरम, भूड़ रोड, काला आम चौराहा आदि का भ्रमण करते हुए सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। ईओ नगर पालिका को निर्देशित किया गया कि नगर को साफ, स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखें। इसके लिए साफ सफाई की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। साथ ही समय से कूड़े का उठान कराएं। निर्धारित डंपिग ग्राउंड पर कूड़े को डलवाया जाए। उन्होंने गंदगी फैलाने वाले लोगों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध नियमानुसार चालान/जुर्माना की कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।
स्याना में भाजपा ने नगर के कल्याण सिंह पार्क में चलाया स्वच्छता अभियान
स्याना : भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के कल्याण सिंह पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया।
बुधवार को भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष विक्रांत त्यागी ने नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता कल्याण सिंह पार्क में पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान के तहत पार्क की साफ-सफाई कर स्वच्छ बनाया। विक्रांत त्यागी ने बताया कि 13 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा बनारस के काशी विश्वनाथ धाम के समग्र विकास कार्य का लोकार्पण किया जाना है। बताया कि इसी उपलक्ष्य में बुधवार से 13 दिसंबर तक नगर-क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। हेमंत लोधी ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लगातार देश में स्वच्छता अभियान जारी है। कहा कि स्वच्छता से ना केवल घर व शहर स्वच्छ होता है, बल्कि हम-सब लोगों को गंदगी से होने वाली बीमारियों से भी मुक्ति मिलती है। जिसके बाद मौजूद कार्यकर्ताओं ने पार्क में झाड़ू लगाकर सफाई की। इस दौरान विजय लोधी, अशोक लोधी, मनोज त्यागी, राजीव राजपूत, सचिन ठाकुर, रविद्र राजोरी, सुरेंद्र जैनबाल, संजय शमर व बंटी जाटव आदि मौजूद रहे।