महिला की हत्या कर शव तेजाब से जलाया, शव की हालत ऐसी कि उम्र तक का अंदाजा नहीं हो पा रहा Bulandshahar News
बुलंदशहर में सोमवार की सुबह गांव बहापुर के कुछ ग्रामीण रजवाई की पटरी से गुजर रहे थे। उन्होंने अचानक देखा कि एक महिला का शव पड़ा हुआ है। महिला के शव को तेजाब से जलाया हुआ है।
बुलंदशहर, जेएनएन। बुलंदशहर बीबीपुर थाना क्षेत्र के गांव बहापुर में एक रजवाहे के पास महिला की लाश मिली है। महिला के शव को तेजाब से जलाया हुआ है। जिस कारण उसकी पहचान नहीं हो पा रही है। शव की हालत यह है कि उम्र का भी अंदाजा नहीं लगाया जा सका। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह है मामला
सोमवार की सुबह गांव बहापुर के कुछ ग्रामीण इस रजवाई की पटरी से गुजर रहे थे उन्होंने अचानक देखा कि एक महिला का शव पड़ा हुआ है उन्होंने उसी समय ग्राम प्रधान को सूचना दी और ग्राम प्रधान ने पुलिस को मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई इसके बाद पुलिस ने घंटों तक आसपास के लोगों से पूछताछ की बहापुर गांव में जांच के बाद पता चला कि कोई भी महिला लापता नहीं है। महिला के साथ दुष्कर्म की भी आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या किसी और जगह पर की गई और शव को यहां पर फेंक दिया गया, जो पानी में बहकर यहां तक आ गया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।