डीसीएम चालक ने बाइक सवार को कुचला, मौत
औरंगाबाद नगर में बुलंदशहर बस स्टैंड निकट शुक्रवार रात एक डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 08:21 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 08:21 PM (IST)
बुलंदशहर, जेएनएन। औरंगाबाद नगर में बुलंदशहर बस स्टैंड निकट शुक्रवार रात एक डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
मंडी चौकी क्षेत्र के गांव रामगढ़ी मुरसाना निवासी विजय (38) पुत्र मुन्नी सिंह शुक्रवार रात बाइक से स्याना की ओर से आ रहा था। औरंगाबाद कस्बा में बुलंदशहर बस स्टैंड निकट तेज गति से आ रही एक डीसीएम ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में विजय की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डीसीएम छोड़कर फरार हो गया। इंस्पेक्टर रामसेन सिंह ने बताया कि डीसीएम को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक पक्ष पक्ष द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित चालक को पुलिस तलाश कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें