बेटियां बोलीं, हर दुष्कर्मी को मिले मौत की सजा
हैदराबाद की महिला डॉक्टर की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या करने के मामले में एनकाउंटर में मारे गए चारों आरोपितों को लेकर जिले की बेटियां बेहद खुश है।
बुलंदशहर, जेएनएन : हैदराबाद की महिला डॉक्टर की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या करने के मामले में एनकाउंटर में मारे गए चारों आरोपितों को लेकर जिले की बेटियां बेहद खुश है। शहर की शांति निकेतन कालोनी में बेटियों ने खुशी में खूब गुलाल उड़ाया। इस दौरान बेटियों ने कहा कि हैदराबाद पुलिस ने बेहतर काम किया है। उनकी मांग है कि जिस तरह से हैदराबाद में दुष्कर्मियों को सजा मिली है। इसी तरह से उत्तर प्रदेश पुलिस में भी होना चाहिए।
दरअसल, शुक्रवार की सुबह जैसे ही खबर आई कि महिला डॉक्टर से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले चारों आरोपितों को हैदराबाद पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। उसी समय शहर की शांति निकेतन कालोनी में 20 से 25 छात्राएं एकत्रित हुई और उन्होंने खुशी मनानी शुरू कर दी। इस दौरान छात्राओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाया। एक तरह से होली खेली गई। खुशी मनाने वाली साक्षी चौधरी, तेजस्वी चौधरी, आशी, मिक्कू, अदिति, वर्णिका ने बताया कि हैदराबाद पुलिस ने जिस तरह की आरोपितों को सजा दी है। हर दुष्कर्मी को इस तरह की सजा मिलनी चाहिए। इस दौरान बेटियों के अभिभावक अमित चौधरी आदि भी मौजूद रहे। उन्होंने भी हैदराबाद पुलिस के कार्य की खूब सराहना की। यह बोली महिलाएं..
बेटियों के साथ इस तरह दरिदगी करने वालों को इस तरह की ही सजा मिलनी चाहिए। हैदराबाद पुलिस ने जो काम किया है। वह बेहद सराहनीय है। उत्तर प्रदेश में भी इस तरह की हरकत करने वालों को ऐसी ही सजा मिलनी चाहिए।
संगीता शर्मा, पनाह वेलफेयर सोसायटी की सचिव
हम बच्चियों को पढ़ाते हैं। हमारे सामने कई प्रकरण आते हैं। कभी छेड़छाड़ का तो कभी अन्य हरकतों का। उत्तर प्रदेश पुलिस बेटियों को लेकर वैसे तो गंभीर है, लेकिन यदि और सख्त हो जाए तो इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लग जाएगा। हैदराबाद पुलिस को मेरा सेल्यूट।
डॉ. अनुशा सक्सेना, आइपी डिग्री कॉलेज की प्रोफेसर हैदराबाद पुलिस की आज पूरे देश में तारीफ हो रही है। इक्का दुक्का लोगों को छोड़कर पुलिस के पक्ष में है। इस तरह से सजा मिले तो शायद बेटियों की तरफ को देखने की किसी की हिम्मत नहीं होगी।
नवीन उपाध्याय, निजी अस्पताल के डॉक्टर प्रदेश की पुलिस के साथ साथ जिला पुलिस को भी बेटियों के प्रति गंभीर होना चाहिए। हैदराबाद पुलिस ने जिस तरह से काम किया है। वह सराहनीय है। ऐसी सजा के बाद ही बेटियों के साथ होने वाले अपराध में कमी आएगी।
एनके शर्मा, आजाद पब्लिक स्कूल के प्रिसिपल