त्रिवेणी शुगर मिल में पेराई सत्र का हुआ शुभारंभ
पहासू क्षेत्र के गांव साबितगढ़ स्थित त्रिवेणी शुगर मिल में वर्ष 2021-22 के पेराई सत्र का शनिवार सुबह को विधिवत शुभारंभ किया गया। भाजपा के प्रदेश मंत्री डा. चंद्रमोहन ने सबसे पहले मिल में गन्ना डालने आए किसान एनएस राघव का तिलक लगाकर स्वागत किया। सुबह से ही मिल परिसर में क्षेत्र के गन्ना किसानों का जमावड़ा रहा।
बुलंदशहर, जागरण टीम। पहासू क्षेत्र के गांव साबितगढ़ स्थित त्रिवेणी शुगर मिल में वर्ष 2021-22 के पेराई सत्र का शनिवार सुबह को विधिवत शुभारंभ किया गया। भाजपा के प्रदेश मंत्री डा. चंद्रमोहन ने सबसे पहले मिल में गन्ना डालने आए किसान एनएस राघव का तिलक लगाकर स्वागत किया। सुबह से ही मिल परिसर में क्षेत्र के गन्ना किसानों का जमावड़ा रहा। गुरुकुल से पधारी वेदपाठी कन्याओं ने विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन संपन्न कराया। मिल के गन्ना यार्ड में डा. चंद्रमोहन, यूनिट हैड प्रदीप खंडेलवाल, पहासू ब्लाक प्रमुख मुनेश कुमार सहित कई प्रगतिशील किसानों ने एक साथ गन्ना डालकर मिल के पैराई सत्र का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रमोद कुमार महा प्रबंधक दिनेश चहल, अनुज सिन्हा, मुकेश गिरी, सज्जनपाल सिंह, कुलदीप, संजय मिश्रा, अरुण पंवार, रनवीर सिंह भोला चौधरी, हरेंद्र सिंह, अभिषेक रघुवंशी सहित आदि लोग मौजूद रहे। पटाखे जलाने के बाद अब जलाई जा रही है पराली
ऊंचागांव। जनपद में लगातार बढ़ रहे वायु प्रदूषण घातक होता जा रहा है। प्रतिबंध के बाद जलाए गए पटाखों के बाद अब किसान अपने खेतों में पड़ी धान की पराली को जला रहे है। प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। किसान धान की पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे है। जिसके कारण लगातार वायु प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। दीपावली के पर्व पर लोगों ने प्रतिबंध के बाद भी जमकर आतिशबाजी कर हवा को दूषित कर दिया है। वहीं अब किसान खेत में पड़ी हुई धान की पराली को जला रहा है। जिससे जलती हुई पराली से निकलने वाला धुआं वायुमंडल को ओर जहरीला कर रहा है। क्षेत्रीय अधिकारी लगातार बढ़ रहे प्रदूषण के बाद भी जलाई जा रही पराली से अनजान बने हुए बैठे है।