जिले में 415 संक्रमित हुए स्वस्थ,119 मिले नए संक्रमित
जेएनएन बुलंदशहर जिले में कोरोना संक्रमितों की ग्राफ बहुत तेजी से बढ़ रहा है। जिले में
जेएनएन, बुलंदशहर : जिले में कोरोना संक्रमितों की ग्राफ बहुत तेजी से बढ़ रहा है। जिले में मंगलवार को 415 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। जबकि 119 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में अब एक्टिव केस की संख्या भी घट कर 1084 हो गई है।
जनपद में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी के साथ बढ़ने के बावजूद भी लोग लापरवाही छोड़ने को तैयार नहीं हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार जिले के बुलंदशहर में 48, डिबाई में 16,,खुर्जा में 12,बीबीनगर में नौ,दानपुर में आठ विभिन्न स्थानों पर 119 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिससे जनपद में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 24874 हो गई। वहीं 415 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। जिससे अब तक स्वस्थ होने वाले संक्रमितों की संख्या भी बढ़ कर 23543 हो गई है। जिले में एक्टिव केस की संख्या भी घटकर 1084 हो गई है। 89 की आरटीपीसीआर व 30 लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई। कोरोना संक्रमितों की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए लोगों को कोविड प्रोटोकाल का पालन करना होगा। लापरवाही छोड़ घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग व आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकले। जिससे कोरोना की संक्रमितों की बढ़ती रफ्तार पर ब्रेक लग सके।
30569 को लगा राहत का टीका
बुलंदशहर : जिले में अधिक से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन करने के लिए मंगलवार को 306 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। जिन पर 1623 किशोर व 789 हेल्थ वर्कर व फ्रंट लाइन वर्कर समेत 30569 लोगों का टीकाकरण किया गया।
जिले भर में अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण कराने के लिए 306 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। केंद्रों पर 15 से 18 वर्ष की आयु वाले 1623 किशोर व 789 हेल्थ वर्कर व फ्रंट लाइन वर्करों ने टीकाकरण कराया। वहीं 18 प्लस के लोगों समेत जिले में 30569 लोगों का टीकाकरण किया गया। किशोर टीकाकरण को लेकर और जागरूक हो रहे हैं लेकिन वयस्क उदासीनता बरत रहे हैं।