भ्रष्टाचार और मनमानी पर लगाई जाए रोक : नरेंद्र
डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन की आम सभा शनिवार को आयोजित की गई। इसके अधिवक्ताओं और बार पदाधिकारियों से परिसर में भ्रष्टाचार और मनमानी पर रोक लगाने की अपील की गई।
बुलंदशहर, जेएनएन। डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन की आम सभा शनिवार को आयोजित की गई। इसके अधिवक्ताओं और बार पदाधिकारियों से परिसर में भ्रष्टाचार और मनमानी पर रोक लगाने की अपील की गई।
सभा अध्यक्ष करते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने कहा कि करीब एक माह पूर्व न्यायालय परिसर में हो रहे भ्रष्टाचार की शिकायत अधिवक्ताओं ने की थी। मांग की गई थी कि परिसर में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई जाए और मनमानी न की जाए। बताया कि मांगों के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हो पाया है। उन्होंने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं को सुधार की पहल के लिए 30 नवंबर तक इंतजार करने के लिए निर्णय लिया गया है। बताया कि यदि 30 नवंबर तक स्थिति में सुधार न हुआ तो वह डिस्ट्रिक एवं सिविल बार की संयुक्त बैठक कर आगे के आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। आम सभा में जगतपाल सिंह, संजीव तोमर, बबीता रानी, अनुराग चौधरी, रूकन पायल, चौधरी धर्मराज सिंह आदि मौजूद रहे।