कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी दिवस मनाया
कांग्रेस कमेटी और युवा कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिवस बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। कांग्रेसियों ने डिग्री के रूप में कुछ कागजों को भी जलाया। बेरोजगारी को लेकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाजपा पर निशाना साधा।
बुलंदशहर, जेएनएन। कांग्रेस कमेटी और युवा कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिवस बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। कांग्रेसियों ने डिग्री के रूप में कुछ कागजों को भी जलाया। बेरोजगारी को लेकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाजपा पर निशाना साधा।
युवा कांग्रेस अध्यक्ष पौरुष शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार में बेरोजगारी जितनी बढ़ी है जोकि पिछले 46 कभी नहीं बढ़ी। गलत नीतियों के कारण लोग बेरोजगारी का भीषण दंश झेल रहे हैं। कांग्रेस शहर अध्यक्ष हुसैन अली ने कहा कि लघु उद्योग, मध्यम उद्योग और प्रतिदिन काम करके आजीविका पाने वाले लोग रोजगार बंदी के कगार पर हैं। प्रदेश का युवा बेरोजगार है। भर्तियां आती है और अटक जाती हैं। पूर्व मंत्री हर्षवर्धन बाल्मिकी, जैद हबीब, आरिफ कुरैशी,आस मोहम्मद कुरैशी, मनीष चतुर्वेदी, किशन सिंह चौधरी, सैय्यद मोहतेशिम, नजर मोहम्मद, महेंद्र पाल सिंह, योगेश कुमार मौजूद थे। उधर भूड़ चौराहा पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर पकौड़े तल कर बेरोजगार दिवस मनाया। जिला उपाध्यक्ष शकील अहमद, मनीष चतुर्वेदी ने कहा कि करोड़ों युवाओं की नौकरियां छिनने वाले प्रधानमंत्री आज जब अपने जन्मदिन का ढिढोरा पीट रहे हैं तो देश के बेरोजगार बेरोजगारी दिवस मना रहे हैं। जिला महासचिव कैफी फैसल ने कहा कि सरकार देश के युवाओं को हताशा और निराशा कर रही है। दुष्यंत गुप्ता, वसीम चौहान, गौरव सागर, आरिफ कुरैशी, जोहा खान, मो. शाद, विनोद कुमार, तहसीन आलम, जुनैद, शानू, वसीम मौजूद रहे।