Move to Jagran APP

कांग्रेसी स्कूलों में ऑनलाइन कराएंगे प्रतियोगिता

कांग्रेस कार्यकर्ता 13 और 14 सितंबर को भारत रत्न राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन कराएंगे। इसके लिए कार्यकर्ता और पदाधिकारी लगातार युवाओं से संपर्क कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 02 Sep 2020 11:26 PM (IST)Updated: Wed, 02 Sep 2020 11:26 PM (IST)
कांग्रेसी स्कूलों में ऑनलाइन कराएंगे प्रतियोगिता
कांग्रेसी स्कूलों में ऑनलाइन कराएंगे प्रतियोगिता

बुलंदशहर, जेएनएन। कांग्रेस कार्यकर्ता 13 और 14 सितंबर को भारत रत्न राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन कराएंगे। इसके लिए कार्यकर्ता और पदाधिकारी लगातार युवाओं से संपर्क कर रहे हैं। प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

loksabha election banner

बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस नगराध्यक्ष हुसैन अली ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि युवाओं की प्रतिभा निखारने के लिए 13 और 14 सितंबर को ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें 16 से 22 वर्ष की आयोजित छात्र-छात्राओं प्रतिभाग कर सकेंगे। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष पौरूष शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारी लगातार मेहनत कर रहे हैं। प्रतियोगिता की सफलता के लिए नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी श्यौपाल सिंह ने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चे भारत का इतिहास और भूगोल को जानेंगे। इस मौके पर मुनीर अकबर, डा. एसडी शर्मा, पूर्व मंत्री हर्षवर्धन बाल्मिकी, जिला उपाध्यक्ष शकील अहमद, मनीष चतुर्वेदी, महामंत्री कृष्ण सिंह, कैफी फसल, सिराज मेवाती, नितेश भारद्वाज आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.