Move to Jagran APP

ठंड का कहर, ठिठुरन का सितम

ठंड का प्रकोप जारी है। तापमान में लगातार गिरावट हो रही है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 26 Dec 2019 11:04 PM (IST)Updated: Fri, 27 Dec 2019 06:04 AM (IST)
ठंड का कहर, ठिठुरन का सितम
ठंड का कहर, ठिठुरन का सितम

बुलंदशहर, जेएनएन : ठंड का प्रकोप जारी है। तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। गुरुवार को जहां अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान मात्र पांच डिग्री सेल्सियस रहा। लगातार बढ़ रही ठंड के कारण लोगों की परेशानी भी बढ़ रही है। लोग रोजमर्रा के काम तक नहीं कर पा रहे हैं। हालात यह है कि शहर के मुख्य बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। कोर्ट कचहरी जैसे स्थानों पर भी भीड़ नहीं है। जबकि यहां पर रोजाना पैर रखने की भी जगह नहीं होती थी। पिछले तीन दिन से ठंड अधिक होने पर है। हालात यह है कि लोग ठंड के कारण अपने घरों में दुबकने को मजबूर हैं। पशुओं को बेहद परेशानी हो रही है। दिन में भी पशुओं को अंदर कमरे में बांधकर रखना पड़ रहा है। पशुओं के बच्चे ठंड के कारण बीमार पड़ रहे हैं।

loksabha election banner

बुधवार को पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। गुरुवार को दोपहर के करीब ढाई बजे सूर्यदेव निकले, लेकिन आधा घंटा तक धूप रही। धूप नहीं होने के कारण और ठंडी हवा चलने के कारण ठिठुरन अधिक रही। सुबह के 11 बजे से लेकर चार बजे तक शहर की सड़कों पर लोगों की आवाजाही दिखी, लेकिन पांच बजे के बाद तो सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।

ये ठंड बीमार करने वाली भी

जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉक्टर चंद्र प्रकाश का कहना है कि जिस तरह से वर्तमान में ठंड पड़ रही है। यह लोगों को बीमार भी कर सकती है। बच्चों और बुजुर्गों को भी ऐसी ठंड में अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। उनका कहना है कि बुजुर्गों और बच्चों को ऐसे में खानपान पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉक्टर चंद्रप्रकाश सिंह के अनुसार।

इन्हें अपनाएं, ठंड भगाए

- अपने आहर में फल, सूखे मेवे और स्प्राउटस शामिल करे।

- तरल पदार्थों का सेवन अधिक करें।

- जंक फूड से दूर रहे।

- गेहूं के ज्वारा के जूस के सेवन से भी ठंड नहीं लगती है।

- कब्ज भगाने के लिए प्रर्याप्त फाइबर का इस्तेमाल करे।

- तिल, अश्वगंधा और सरसों के तेल से मालिश करें।

- गर्म पानी के स्नान से भी लाभ मिलता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.