स्कूली बच्चों ने जंक फूड नहीं खाने का लिया संकल्प
स्याना के हिंद पबि्लक स्कूल में जंक फूड न खाने के लिए जागरूक करते बच्चे।
By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Jul 2022 11:02 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2022 11:02 PM (IST)
स्कूली बच्चों ने जंक फूड नहीं खाने का लिया संकल्प
बुलंदशहर, जेएनएन। नगर के हिंद पब्लिक स्कूल के बच्चों ने जंक फूड नहीं खाने का संकल्प लिया। शुक्रवार को स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य इंदु रानी ने कहा कि छोटे बच्चों में पेट दर्द, आंखों की कमजोरी व लीवर संबंधी बीमारियां निरंतर बढ़ रही हैं। इसके लिए स्वजन को बच्चे के खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा। घर में पका पौष्टिक भोजन ही बच्चों को कराएं। इस समय बच्चे जंक फूड काफी पसंद कर रहे हैं, लेकिन जंक फूड बच्चों के स्वास्थ्य को निरंतर प्रभावित कर रहा है। वहीं स्लोगन लिखे बैनर के माध्यम से अन्य बच्चों को भी जागरूक किया। इस दौरान ललित ति्रवेदी, चाहत, लक्ष्य, देव, आयशा, आरोही, साक्षी, मीनाक्षी, युग मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें