बाइपास पर टायर फटने से पलटी कार, छह घायल
नएच 91 स्थित बाइपास पर दिल्ली की ओर जा रही कार का अचानक टायर फटने से पलट गई। जिसमें सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया। जिसमें दंपति की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर भेजा गया।
बुलंदशहर, जेएनएन। एनएच 91 स्थित बाइपास पर दिल्ली की ओर जा रही कार का अचानक टायर फटने से पलट गई। जिसमें सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया। जिसमें दंपती की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर भेजा गया।
दिल्ली के विजय एनक्लेव निवासी महेश ने बताया कि शनिवार को बदायूं के गांव शाहपुर में उसकी भतीजी की शादी थी। जिसमें शामिल होकर वह परिवार के साथ सोमवार की दोपहर कार से दिल्ली गांव से वापस दिल्ली लौट रहे थे। सिकंदराबाद क्षेत्र में स्थित एनएच 91 बाइपास स्थित सिरौधन कट के पास अचानक कार के अगला टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। चीख पुकार के बाद आसपास के लोगों ने कार में सवार लोगों को बाहर निकाला। जिसमें महेश और उसकी पत्नी राज देवी परिवार के उमेश, मुकेश, सरवती देवी, रूपपाल घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर घायल महेश और उसकी पत्नी राज देवी को बुलंदशहर भेज दिया गया। कोतवाली निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि हादसा हुआ है। तहरीर नहीं मिली है।
खुद स्ट्रेचर में पहुंचा इमरजेंसी
हादसे में घायल सरवती देवी की कुछ ही देर बाद उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन फिर से क्षतिग्रस्त वैन में पीड़िता को लेकर अस्पताल पहुंचे। लेकिन उपचार रूम तक पहुंचाने के लिए कोई कर्मी नहीं पहुंचा। परिजनों ने खुद अस्पताल में रखे स्ट्रेचर पर सरस्वती देवी को इमरजेंसी कक्ष तक पहुंचा। जिसको लेकर हंगामा भी हुआ। लेकिन चिकित्सकों ने उपचार का आश्वासन देकर परिजनों को शांत किया।