अभियान पर अभियान नहीं रुक रहा पॉलिथीन प्रयोग
केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार पॉलिथीन का प्रयोग रोकने के लिए भले ही लाख अभियान चला रही हो। लेकिन नगर में पॉलिथीन के प्रयोग रोक नहीं लग पा रही है। नगर में व्यापारी से लेकर ठेली संचालक पॉलिथीन का प्रयोग करने से बाज नहीं आ रहे है। नगर पालिका टीम ने एक बार फिर पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया। टीम के सात ठेली संचालकों के खिलाफ कार्रवाई कर 2300 रुपये का जुर्माना वसूल किया हैं।
सिकंदराबाद: केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार पॉलिथीन का प्रयोग रोकने के लिए भले ही लाख अभियान चला रही हो। लेकिन नगर में पॉलिथीन के प्रयोग रोक नहीं लग पा रही है। नगर में व्यापारी से लेकर ठेली संचालक पॉलिथीन का प्रयोग करने से बाज नहीं आ रहे है। नगर पालिका टीम ने एक बार फिर पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया। टीम के सात ठेली संचालकों के खिलाफ कार्रवाई कर 2300 रुपये का जुर्माना वसूल किया हैं।
नगर पालिका टीम ने सोमवार को पॉलिथीन प्रयोग के खिलाफ दनकौर व जेवर रोड पर अभियान चलाया। इससे ठेली संचालकों में हड़कंप मच गया। कुछ तो ठेली छोड़कर ही भाग गए। इस दौरान टीम ने सात ठेली संचालकों पॉलिथीन का प्रयोग करते हुए पकड़ गया। सफाई निरीक्षक राजेंद्र कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान सात ठेली संचालकों के खिलाफ कार्रवाई कर 2300 रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
तमाम प्रयासों के बाबजूद अभी तक पीछे से सप्लाई होने वाली पॉलिथीन रोक पाने में प्रशासन पूरी तरह नाकाम दिखाई दे रहे है। यहीं कारण है कि दुकानों व ठेली आदि पर पॉलिथीन का खुले आम प्रयोग हो रहा है।