Move to Jagran APP

केक काटकर मनाया पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का जन्मदिन

दानपुर नगर के पंचायत कार्यालय पर मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनय लोधी के नेतृत्व में हवन किया। हवन आचार्य रामकुमार भारद्वाज ने कराया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने बेसन की बूंदी से बना

By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Jan 2021 11:52 PM (IST)Updated: Tue, 05 Jan 2021 11:52 PM (IST)
केक काटकर मनाया पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का जन्मदिन
केक काटकर मनाया पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का जन्मदिन

जेएनएन, बुलंदशहर। दानपुर नगर के पंचायत कार्यालय पर मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनय लोधी के नेतृत्व में हवन किया। हवन आचार्य रामकुमार भारद्वाज ने कराया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने बेसन की बूंदी से बना 89 किलो का केक काटा। सेवानिवृत प्रधानाचार्य केपी गौतम ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह के समय शिक्षा का स्तर बेहर सुधार भरा था। उनके कार्यकाल में छात्र छात्राओं को हाईस्कूल इंटर में नकल कराने वाले सेंटर बंद हो गए थे। साथ ही विकास जोरों पर था। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भंडारा आयोजित कर ग्रामीणों को प्रसाद वितरण किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रीति सिंह, नेत्रपाल सिंह, प्रमोद लोधी, प्रेमपाल सिंह मीणा, चंद्रवीर आढ़ती, लालाराम, रनवीर सिंह, सतपाल मुंशी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का जन्मदिन

loksabha election banner

संवाद सूत्र, स्याना : नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबू कल्याण सिंह का 89 वां जन्मदिन केक काटकर मनाया। मंगलवार को नगर के बुलंदशहर बस स्टैंड के निकट भाजपा नेता व सांसद प्रतिनिधि विजय लोधी के आवास पर कल्याण सिंह के जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष सचिन त्यागी ने कहा कि कल्याण सिंह ने हमेशा एक निडर नेता की भूमिका का परिचय दिया है। उनके मुख्यमंत्री के कार्यकाल के दौरान उत्तर प्रदेश में रिकार्ड तोड़ कार्य हुए। जिसके बाद मौजूद कार्यकर्ताओं ने केक काटकर कल्याण सिंह की दीर्घ आयु की कामना की। इस दौरान संजय श्रेत्रीय, मनोज त्यागी, राजीव राजपूत, कपिल त्यागी, पंकज अग्रवाल, रामचंद्र लोधी, सोनू, विक्रांत त्यागी, डा. योगेंद्र, तेजपाल, सागर, सुमित जाटव, हरी वाल्मीकि, मुकेश भारद्वाज व दुष्यंत शर्मा आदि मौजूद रहे।

संवाद सूत्र, ऊंचागांव : पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का जन्म दिन भाजपाइयों ने धूमधाम से मनाया। इस दौरान पूजा अर्चना की गयी। 11 किलो का केक काट कर वितरित किया गया। भाजपा के कद्दावर नेताओं में सुमार प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का 89 वें जन्म दिवस के अवसर पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कस्बे के नहर पुल स्थित ओमपाल सिंह लोधी के आवास पर मनाया। इसमें कार्यकर्ताओं ने केक काटने से पूर्व बाबूजी की लंबी उम्र के कामना की हवन पूजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष नरेश कुमार सिंह, जिला पंचायत सदस्य महेश प्रधान, जयप्रकाश माहुर, डा. नरेश चंद, चरन सिंह, बंकित सिंह, लोकेश राणा, चन्द्रपाल प्रधान, जितेन्द्र सिंह, नवीन लोधी, धर्म सिंह, भुवनेश्वर, आदि लोग उपस्थित रहे ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.