Move to Jagran APP

टैक्सी चालक की हत्या का केस जांच को पहुंचा बुलंदशहर

गौतमबुद्धनगर के बादलपुर थाने में दर्ज हुए एक हत्या के मुकदमे की जांच अब बुलंदशहर की देहात कोतवाली पुलिस जांच करेगी। इस मामले में अभी तक हत्यारोपित नहीं पकड़े गए हैं। मृतक के बेटे ने उन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था। जिन्होंने टैक्सी को बुलंदशहर से गौतमबुद्धनगर तक के लिए बुक किया था। गौतमबुद्धनगर पुलिस ने मामला बुलंदशहर का बताकर एडीजी मेरठ को रिपोर्ट दी थी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Nov 2020 11:31 PM (IST)Updated: Fri, 20 Nov 2020 11:31 PM (IST)
टैक्सी चालक की हत्या का केस जांच को पहुंचा बुलंदशहर
टैक्सी चालक की हत्या का केस जांच को पहुंचा बुलंदशहर

जेएनएन, बुलंदशहर। गौतमबुद्धनगर के बादलपुर थाने में दर्ज हुए एक हत्या के मुकदमे की जांच अब बुलंदशहर की देहात कोतवाली पुलिस जांच करेगी। इस मामले में अभी तक हत्यारोपित नहीं पकड़े गए हैं। मृतक के बेटे ने उन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था। जिन्होंने टैक्सी को बुलंदशहर से गौतमबुद्धनगर तक के लिए बुक किया था। गौतमबुद्धनगर पुलिस ने मामला बुलंदशहर का बताकर एडीजी मेरठ को रिपोर्ट दी थी। जिसके बाद यह मुकदमा बुलंदशहर की देहात कोतवाली में शुक्रवार को ट्रांसफर कर दिया गया।

loksabha election banner

दरअसल, त्रिलोकपुरी मयूर विहार फेस वन निवासी आफताब आलम टैक्सी चलाने का काम करते थे। छह सितंबर 2020 को उनकी कार को बुलंदशहर के कुछ लोगों ने बुक किया। जिसके बाद वह बुलंदशहर में अपनी सवारियों को छोड़कर वापस दिल्ली जाने लगे। बेटे मोहम्मद साबिर का आरोप है कि उनके पिता ने बुलंदशहर से कुछ अंजान लोगों को बैठाया था। उसकी पिता से लुहारली टोल प्लाजा तक बात होती रही। उस दौरान पिता ने अपने मोबाइल को रिकार्डिंग पर लगा लिया था। जब पिता घर नहीं पहुंचे तो उनकी तलाश की गई। बाद में उनकी कार लावारिश हालत में मोहन स्वरूप अस्पताल दादरी के सामने खड़ी मिली। उनके पिता इसी अस्पताल में पुलिस ने भर्ती करा दिए थे, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। बाद में बादलपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन मामला अपने यहां का नहीं बताकर एडीजी मेरठ के आदेश पर केस को बुलंदशहर ट्रांसफर करा लिया। इस मामले में हत्यारोपितों का अभी तक पता नहीं चला है। देहात कोतवाली प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि उन्होंने नए क्राइम नंबर से मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही हत्यारोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.