Move to Jagran APP

यूपी के बुलंदशहर में भरभरा कर जमीदोज हुआ मकान, पति पत्नी समेत 13 साल की मासूम मलबे में दबे

यूपी के बुलंदशहर में एक बड़ा हादसा हो गया। एक जर्जर मकान भरभराकर गिर गया। इसमें पूरा परिवार मदबे में दब गया। जिसमें पति पत्‍नी समेत एक 13 साल की मासूम बच्‍ची भी थी। मकान गिरने से गांव में तेज आवाज हुई।

By Himanshu DiwediEdited By: Published: Thu, 24 Dec 2020 01:34 PM (IST)Updated: Thu, 24 Dec 2020 01:34 PM (IST)
यूपी के बुलंदशहर में भरभरा कर जमीदोज हुआ मकान, पति पत्नी समेत 13 साल की मासूम मलबे में दबे
बुलंदशहर में भरभराकर गिरा जर्जर मकान ।

बुलंदशहर, जेएनएन। यूपी के बुलंदशहर में एक बड़ा हादसा हो गया। एक जर्जर मकान भरभराकर गिर गया। इसमें पूरा परिवार मदबे में दब गया। जिसमें पति पत्‍नी समेत एक 13 साल की मासूम बच्‍ची भी थी। मकान गिरने से गांव में तेज आवाज हुई। आसपास के लोग समेत गांव वालों में अफरातफरी मच गई। और मौके से पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गए। देर तक चले रेस्‍क्‍यू में ग्रमीणों ने ने सभी को निकालकर अस्‍पताल में भर्ती करा दिया गया है। इसमें से पत्‍नी की हालत नाजुक बताई जा रही है।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें :- मेरठ: ब्रिटेन से मेरठ आए 12 लोग, आज आएगी इनकी कोरोना टेस्‍ट रिपोर्ट; शहर में अलर्ट

www.jagran.com/uttar-pradesh/meerut-city-12-people-came-from-britain-alert-in-meerut-21199887.html

बुलंदशहर के देहात थाना क्षेत्र के मिर्जापुर में एक मकान गिर गई। लोगों ने बताया कि मकान काफी पुराना था। इसकी दिवारें जर्जर हो चुकीं थी। देखने से ही लगता था कि यह कभी भी गिर सकता है। वहीं इस घटना के बारें में पुलिस को भी सूचना दे दी गई। पुलिस ने मौके से पहुंचकर आसपास के लोगों से जानकारी ली है। लोगों का कहना है कि पति पहले से ही विकलांग है। मलबे में इन लोगों को गहरी चोटे आईं है। अस्‍पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें :-  Meerut Weather Forecast: ...हो जाएं सतर्क, क्रिसमस के बाद मेरठ में पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड; अभी औसत तापमान है तीन डिग्री सेल्‍सियस

www.jagran.com/uttar-pradesh/meerut-city-be-alert-because-temperature-will-drop-below-three-degrees-after-christmas-in-meerut-21199805.html

आर्थिक रूप से कमजोर है परिवार

ग्रामीणों ने बताया कि परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। इसी कारण घर की मरम्‍मत नहीं करा पा रहा था। कहीं और से भी मदद नहीं मिल पा रही थी। इस वजह से परिवार जर्जर मकान में सोने को मजबूर था।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.