जिग-जैग प्रणाली से चलेंगे ईट भट्ठे
जग-जैग प्रणाली से चलेंगे ईट भट्ठे बुलंदशहर जेएनएन। जनपद ईंट निर्माता समिति की शिवपुरी स्थित मदनकुटीर में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वीर सिंह ने करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओमवीर सिंह भाटी व राष्ट्रीय महामंत्री विजय गोयल का मुख्य अतिथि के रूप में स्वागत किया। विजय गोयल ने कहा कि इस वर्ष जिग-जैग सिस्टम में परिवर्तित हुए भट्ठे ही संचालित हो सकेंगे।
बुलंदशहर, जेएनएन। जनपद ईंट निर्माता समिति की शिवपुरी स्थित मदनकुटीर में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वीर सिंह ने करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओमवीर सिंह भाटी व राष्ट्रीय महामंत्री विजय गोयल का मुख्य अतिथि के रूप में स्वागत किया। विजय गोयल ने कहा कि इस वर्ष जिग-जैग सिस्टम में परिवर्तित हुए भट्ठे ही संचालित हो सकेंगे। जिले के सभी भट्ठे मानकों के अनुसार बनाए गए हैं। समस्त भट्ठे एनजीटी के दिए गए बिदुओं के अनुसार बनाए गए हैं। बताया कि इसके बावजूद भी प्रदूषण विभाग से भट्ठे संचालित करने की अनुमति नहीं मिल पा रही है। उन्होंने भट्ठा स्वामियों को जल्द से जल्द अनुमति दिलाने का आश्वासन दिया। ओमवीर सिंह भाटी ने कहा कि ईंट निर्माता समिति के सदस्यों की परेशानी हमारी अपनी परेशानी है जिसे प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा और निस्तारण किया जाएगा। बैठक में संजय गोयल, वीर सिंह, अनिल गर्ग, संतोष कंसल, नरेश अग्रवाल, बृज किशोर मित्तल, अशोक गोयल, योगेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।