भाजपाइयों ने अश्विनी त्यागी के एमएलसी बनने पर मनाया जश्न
स्याना में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश महामंत्री अश्विनी त्यागी के एमएलसी पद की शपथ लेने के बाद एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।
जेएनएन, बुलंदशहर। स्याना में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश महामंत्री अश्विनी त्यागी के एमएलसी पद की शपथ लेने के बाद एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।
शनिवार को भाजपा युवा मंडल अध्यक्ष दिव्यांश त्यागी के कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने अश्विनी त्यागी के एमएलसी बनने पर कार्यक्रम आयोजित किया। पूर्व नगराध्यक्ष मुकेश भारद्वाज ने कहा कि अश्विनी त्यागी ने युवा मोर्चा से अपनी राजनीति शुरू कर निष्ठा के साथ लंबे समय से पार्टी के लिए परिश्रम कर रहे हैं। भारद्वाज ने कहा कि अश्विनी त्यागी के निर्देशन में कार्यकर्ता पार्टी की रीति-नीति को घर-घर पहुंचाकर मजबूत करने का कार्य करेंगे। जिसके बाद मौजूद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर त्यागी के एमएलसी बनने का जश्न मनाया। इस दौरान विक्रांत त्यागी, विजय लोधी, नीरज त्यागी, संदीप त्यागी, मनोज प्रजापति, भोला सिंह, छोटे त्यागी, केशव शर्मा व पवन त्यागी आदि मौजूद रहे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी की बनाई फर्जी फेसबुक आइडी
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी संजय माहेश्वरी के नाम से किसी ने फर्जी फेसबुक आइडी बना कर रुपये की डिमांड शुरू कर दी। जिला मीडिया प्रभारी ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
नगर रामा एंक्लेव निवासी संजय माहेश्वरी भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी है। संजय माहेश्वरी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि किसी असामाजिक तत्व ने संजय माहेश्वरी बीजेपी के नाम से फर्जी फेसबुक आइडी बना ली। फर्जी फेसबुक आइडी बना कर मेरे फेसबुक मित्रों से हजारों रुपये की मांग कर रहा है। जब फेसबुक मित्रों ने फोन कर जानकारी ली तक जाकर फर्जी फेसबुक आइडी बनाने की जानकारी हुई है।