भानुप्रकाश बने चेयरमैन और अरुण गुप्ता बने सचिव
नगर के एक होटल में सीए इंस्टीट्यूट की जिला इकाई का वार्षिकोत्सव आयोजित हुआ। इसमें वर्ष 2021-22 की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नए सदस्यों का स्वागत और वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित किया गया।
जेएनएन, बुलंदशहर : नगर के एक होटल में सीए इंस्टीट्यूट की जिला इकाई का वार्षिकोत्सव आयोजित हुआ। इसमें वर्ष 2021-22 की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नए सदस्यों का स्वागत और वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित किया गया।
नई कार्यकारिणी में चेयरमैन पद पर भानुप्रकाश, वाइस चेयरमैन पद पर अवकाश शर्मा और सचिव पद पर अरुण गुप्ता को चुना गया। काय्रक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। अध्यक्ष ने बताया सीए छात्रों का परीक्षा केंद्र डीएवी डिग्री कालेज में रहेगा। परीक्षार्थियों को अब दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा। भविष्य में अपने नगर में ही लाइब्रेरी और कक्षाएं संचालित की जाएंगी। कार्यक्रम का इस मौके पर सीए मनीष मांगलिक, मुकुल शर्मा, आशीष गोयल, अरुण बंसल, प्रमोद मांगलिक आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सीए अवकाश शर्मा और अध्यक्षता सीए पीके जैन ने की।
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बने चौधरी श्यौपाल सिंह
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेनुगोपाल ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी पूर्व जिला अध्यक्ष रहे चौधरी श्यौपाल सिंह को सौंपी है। चौधरी श्यौपाल सिंह साल 2006 से 2011 तक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं इसके बाद वह दो बार प्रदेश प्रवक्ता रहे थे।
वर्तमान में श्यौपाल सिंह एआइसीसी सदस्य का दायित्व संभाल रहे थे। जिलाध्यक्ष टुक्कीमल खटीक के अस्वस्थ होने के कारण चौधरी श्यौपाल सिंह को यह जिम्मेदारी दोबारा से दी गई है। चौधरी श्यौपाल सिंह ने कहा कि पार्टी ने मुझे दोबारा जिला अध्यक्ष बना कर मेरे ऊपर विश्वास जताया है। पार्टी की मजबूती के लिए सभी के साथ कांग्रेस परिवार को एक परिवार की चलाने का प्रयास रहेगा। पार्टी का हर कार्यकर्ता स्वयं को जिला अध्यक्ष मान कर काम करे। जिला अध्यक्ष बनने पर लोगों ने उनको बधाई दी। बधाई देने वालों में कुंवर आरपी सिंह, टीटू शर्मा, चौधरी करणवीर सिंह समेत अनेकों पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।