जाम के झाम से जूझती बहनें..व्यवस्था धड़ाम
जागरण संवाददाता, बुलंदशहर: भैया दूज पर बहने पूरे दिन जाम से जूझती नजर आईं। जाम के कार
जागरण संवाददाता, बुलंदशहर: भैया दूज पर बहने पूरे दिन जाम से जूझती नजर आईं। जाम के कारण दो घंटे का सफर कई घंटों में पूरा हो सका। नगर में सबसे ज्यादा जाम की स्थिति रही।
शनिवार को भैया दूज पर रोडवेज ने तो अपनी व्यवस्था चाक चौबंद रखी, लेकिन जगह जगह लगे जाम ने निगम के दावे बिगाड़ दिए। जाम में फंसी बस समय से नहीं पहुंच सकी और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसमें सबसे बड़ी समस्या बना जगह-जगह जाम। बुलंदशहर से दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा जाने वाली बसें सिकंदराबाद, दादरी में जाम में फंसी रहीं। कुछ बहनें अपने वाहनों से निकलीं तो उन्हें जगह-जगह जाम ने रोके रखा। पूरे दिन नगर में जाम की स्थिति बनी रही। नगर में डिप्टीगंज चौराहा, बूरा बाजार, काली नदी रोड, स्याना अड्डा, अंसारी रोड आदि स्थानों पर सबसे ज्यादा खराब स्थिति रही। अंबर सिनेमा मार्ग पर भी पूरे दिन जाम जैसे हालात रहे। सड़कों के किनारे लगी दुकानें और खड़े वाहनों ने ज्यादा स्थिति खराब कर दी। शिकारपुर, डिबाई, नरौरा, मुरादाबाद, बरेली, बदायूं जाने वाले यात्री काफी परेशान रहे। दूसरी ओर खुर्जा, अलीगढ़, हाथरस, आगरा, गुलावठी, हापुड़, मेरठ जाने वाले यात्रियों को भी जगह-जगह जाम की समस्या से जूझना पड़ा। एआरएम एसपी ¨सह ने बताया कि बसों की कोई किल्लत नहीं है। स्टाफ की कमी के कारण थोड़ी दिक्कत आ रही है। कुछ स्टाफ त्योहार मनाने चला गया है। बाकी रोड पर पर्याप्त बसें संचालित हो रही हैं। यात्रियों को कुछ स्थानों पर जाम के कारण दिक्कत हो रही है। एक दो दिन में व्यवस्था पटरी पर आ जाएगी। कुछ यात्रियों ने जान जोखिम में डालकर डग्गेमार वाहनों की छत व लटक कर यात्रा की।