विवाहिता की हत्या का प्रयास, पति समेत चार पर मुकदमा
दहेज में पांच लाख रुपये व स्विफ्ट कार की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर उसका गर्भपात गिरा दिया। इतना ही नहीं गला घोंट हत्या का प्रयास भी किया। देवर ने जबरन दुष्कर्म किया।
जेएनएन, बुलंदशहर। दहेज में पांच लाख रुपये व स्विफ्ट कार की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर उसका गर्भपात गिरा दिया। इतना ही नहीं गला घोंट हत्या का प्रयास भी किया। देवर ने जबरन दुष्कर्म किया।
कस्बा निवासी पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी ग्रेटर नोएडा निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग पांच लाख रुपये तथा स्विफ्ट कार अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे है। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की, जिसमें गर्भपात गिर गया। बाद में जान से मारने की नीयत से जहरीला पदार्थ खिला दिया। इतना ही नहीं गले में रस्सी डाल गला घोंट हत्या का प्रयास किया। पीड़िता ने देवर पर भी जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी है।
छेड़छाड़ का विरोध करने पर जेठ ने की मारपीट
बुलंदशहर नगर क्षेत्र की एक कालोनी निवासी पीड़िता महिला ने एसएसपी को भेजे शिकायती पत्र में बताया है कि दिसंबर 2019 में उसकी शादी गाजियाबाद के साहिबाबाद क्षेत्र के युवक से हुई थी। शादी में उसके परिजनों ने पर्याप्त दान दहेज दिया था, कितु ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए उसका उत्पीड़न करने लगे। बीते दिनों ससुराल में जेठ ने उसे अकेला देखकर छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर विवाहिता की मारपीट की गई। शोर मचाने पर आरोपी जेठ धमकी देकर फरार हो गया। बाद में ससुरालीजनों से शिकायत करने पर उस पर ही आरोप लगाते हुए मारपीट की गई। उसे ससुराल से भी निकाल दिया गया। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में एसपी देहात से मामले की जांच कराकर कारवाई की मांग की है।