नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में अरविद ने जीते दो रजत पदक
गांव खबरा निवासी अरविद की जोड़ी ने अब नेशनल रोइंग में दो रजत पदक अपने नाम कर लिए। जिसके बाद अब उनका चयन सेना की तरफ से ओलंपिक क्वालीफिकेशन के लिए हो गया है।
बुलंदशहर, जेएनएन। गांव खबरा निवासी अरविद की जोड़ी ने अब नेशनल रोइंग में दो रजत पदक अपने नाम कर लिए। जिसके बाद अब उनका चयन सेना की तरफ से ओलंपिक क्वालीफिकेशन के लिए हो गया है। जिसकी जानकारी होने पर उनके परिवार में खुशी की लहर है।
खुर्जा क्षेत्र के गांव खबरा निवासी अरविद सिंह ने अप्रैल 2016 को आर्मी में जीटी के पद पर तैनाती पाई थी। जिसके बाद से ही वह रोइंग नौकायन में खेलते हुए आ रहे हैं। इंटर बटालियन-2016 प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के बाद इसी वर्ष अगस्त माह में वह भारतीय टीम का हिस्सा बने थे और वर्ल्ड रोइंग प्रतियोगिता में भाग भी लिया था। वहीं बीते 23 से 27 अक्टूबर के बीच कोरिया के चुंग्जू शहर में आयोजित हुई एशियन रोइंग प्रतियोगिता में भी अरविद ने दमखम दिखाया था और अपने साथी अर्जुन लाल जाट के साथ मेंस लाइट वेट डबल स्कलस रोइंग में रजत पदक अपने नाम किया था। जिसके बाद दो से सात दिसंबर के बीच तेलंगना हैदराबाद में 38वीं सीनियर रोइंग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। जिसमें उन्होंने डबल मेंस स्कल में अपने साथी अर्जुन लाल जाट के साथ दो किमी और 500 मीटर में अपना दमखम दिखाया और दो रजत पदक अपने नाम कर लिए। जिसके बाद अब उनका चयन ओलंपिक क्वालीफिकेशन के लिए हुआ है। जहां अगर अरविद सफल रहते हैं, तो उन्हें ओलंपिक में खेलने का मौका मिलेगा। जिसकी जानकारी होने पर अरविद के परिवार में खुशी का माहौल है।