ब्राह्माण समाज से एकजुट होने की अपील
शहर के कचहरी रोड स्थित सेंट आरजे स्कूल में गुरुवार को ब्राह्मण समाज का एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी का स्वागत किया गया। प्रमोद तिवारी ने कहा कि पिछले कुछ सालों में ब्राह्मणों का उत्पीड़न बढ़ा है।
बुलंदशहर, जेएनएन। शहर के कचहरी रोड स्थित सेंट आरजे स्कूल में गुरुवार को ब्राह्मण समाज का एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी का स्वागत किया गया। प्रमोद तिवारी ने कहा कि पिछले कुछ सालों में ब्राह्मणों का उत्पीड़न बढ़ा है। आधुनिकता की दौड़ में ब्राह्मण भी धर्म-कर्म से विमुख हो रहे हैं। धर्म का कार्य अवश्य करें।
उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों के बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने में संपन्न परिवार मदद करें। उत्पीड़न के खिलाफ एकजुट हैं। एकजुटता में ही शक्ति होती है। किसी ब्राह्मण भाई का उत्पीड़न होता है तो ब्राह्मण भाइयों को अन्याय के खिलाफ खड़े होना चाहिए। स्कूल चेयरमैन एनके शर्मा ने उनको बुके भेंटकर स्वागत किया। निदेशक सौरभ पचौरी ने माला पहनाई। अनिल शर्मा, सुभाष शर्मा, ओपीएन उपाध्याय, सुनील शर्मा, गोपाल कृष्ण गौतम, सुरेंद्र शर्मा, दिनेश शर्मा आदि मौजूद रहे।