विहिप और बजरंग दल ने अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया
प्राचीन बड़ा महादेव मंदिर परिसर में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने अखण्ड भारत संकल्प दिवस सादगी मनाया।
बुलंदशहर, जेएनएन। प्राचीन बड़ा महादेव मंदिर परिसर में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने अखण्ड भारत संकल्प दिवस सादगी मनाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित और पुष्प अर्पण करके किया गया। इसमें मुख्य वक्ता मेरठ प्रांत के सह संयोजक एडवोकेट प्रवीण भाटी ने हिदू जागरण व अखण्ड भारत के निर्माण के संकल्प को दोहराया। विहिप मेरठ प्रांत के धर्म प्रसार प्रचार मंत्री ब्रजभूषण सिंह ने बताया कि किस प्रकार भारत को षडयंत्र के तहत समय-समय पर अलग-अलग खंडों में विभाजित किया गया था। भारत को अखंड रखने के लिए सभी को संकल्प दिलाया। कार्यकारी जिलाध्यक्ष मनीष गहलौत ने कार्यकर्ताओं से पूर्ण मनोयोग से समाजसेवा व हिदू जागरण का कार्य करने के लिए प्रेरित किया। बजरंग दल जिला सह संयोजक आदेश चौहान, नगर संयोजक विशाल चौहान, विहिप नगर अध्यक्ष भगीरथ रुड़कीवाल, सचिन प्रजापति, सरल प्रजापति, अंकित बिधूड़ी, जयकिशन बिधूड़ी आदि मौजूद रहे।