एडीएम प्रशासन ने किया तहसील का निरीक्षण
एडीएम प्रशासन ने खुर्जा तहसील का निरीक्षण किया और संग्रह अनुभाग में कमियां मिलने पर उनको सुधारने के लिए तहसीलदार को निर्देश दिए।
बुलंदशहर, जेएनएन: एडीएम प्रशासन ने खुर्जा तहसील का निरीक्षण किया और संग्रह अनुभाग में कमियां मिलने पर उनको सुधारने के लिए तहसीलदार को निर्देश दिए।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन रविद्र कुमार शुक्रवार को निरीक्षण करने के लिए खुर्जा तहसील पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले नायब तहसीलदार और तहसीलदार के न्यायालय का निरीक्षण किया। जिसके बाद वह पूर्ति कार्यालय में पहुंचे। जहां पर पूर्ति अधिकारी पूनम ने उन्होंने राशन कार्ड और गरीबों को मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी जुटाई और डीलरों के राशन वितरण पर निगरानी रखने के लिए निर्देशित किया। जिसके बाद वह संग्रह अनुभाग में पहुंचे। जहां उन्होंने अभिलेखों का निरीक्षण किया। साथ ही राजस्व वसूली में तेजी जाने के लिए तहसीलदार मलखान सिंह को भी निर्देशित किया। इस दौरान एसडीएम सदानंद गुप्ता ने एडीएम को तहसील के कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।