निरीक्षण के बाद एडीजी ने व्यापारियों को दिया सुरक्षा का भरोसा
एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल ने शुक्रवार को पुलिस लाइन और पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ आइजी मेरठ रेंज प्रवीण कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने पुलिस लाइन की सभी शाखाओं का निरीक्षण करने के बाद पुलिसकर्मियों के साथ भी मीटिग की। वहीं व्यापारियों के साथ मीटिग करके आश्वासन दिया कि पुलिस उन्हें भरपूर सुरक्षा देगी। एडीजी ने व्यापारियों से कहा कि वह उन्हें किसी भी समय फोन करके अपनी समस्या बता सकते हैं।
बुलंदशहर, जेएनएन। एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल ने शुक्रवार को पुलिस लाइन और पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ आइजी मेरठ रेंज प्रवीण कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने पुलिस लाइन की सभी शाखाओं का निरीक्षण करने के बाद पुलिसकर्मियों के साथ भी मीटिग की। वहीं, व्यापारियों के साथ मीटिग करके आश्वासन दिया कि पुलिस उन्हें भरपूर सुरक्षा देगी। एडीजी ने व्यापारियों से कहा कि वह उन्हें किसी भी समय फोन करके अपनी समस्या बता सकते हैं।
दरअसल, एडीजी के वार्षिक निरीक्षण का कार्यक्रम गुरुवार की शाम को अचानक आया। इसके बाद पुलिस ने रातभर तैयारियां की। शुक्रवार की सुबह 10 बजे एडीजी पुलिस लाइन में पहुंच गए थे। यहां पर उन्होंने सबसे पहले गार्ड-ऑफ-ऑनर लिया। इसके बाद उन्होंने पुलिसकर्मियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही पुलिसकर्मियों की समस्याओं के हल करने को एसएसपी को निर्देशित किया। सबसे बाद में उन्होंने परिवहन शाखा, मेस, सब्सिडियरी कैंटीन, शस्त्रागार, बैरिक, वस्त्र भंडार, जीडी कार्यालय, स्टोर रूम, आवासीय परिसर आदि का निरीक्षण किया। सभी शाखाओं में साफ सफाई करने के आदेश दिए। इसके बाद एडीजी ने पुलिस आफिस में पहुंचकर आंकिक शाखा, अभियोजन शाखा, शिकायत जांच प्रकोष्ठ, विशेष जांच प्रकोष्ठ, प्रधान लिपिक कार्यालय, वाचक कार्यालय, आइजीआरएस सेल, पासपोर्ट सेल आदि शाखाओं का निरीक्षण किया। व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक
व्यापारी सुरक्षा फोरम के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान व्यापारियों से एडीजी ने समस्या के बारे में बात की। जिसके बाद व्यापारी सुरक्षा फोरम के प्रदेश महासचिव अनिल देशभक्त ने पेंट व्यापारी और दूध व्यापारी के घर में हुई लूट के बारे में जानकारी दी। इस दौरान एडीजी ने व्यापारियों को भरोसा दिया कि उन्हें पूरी सुरक्षा दी गई।