प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर दिव्यांगों को वितरित किए सहायक उपकरण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को विकास भवन परिसर में दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग और ट्राइ साइकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा सांसद डा. भोला सिंह ने रहे।
बुलंदशहर, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को विकास भवन परिसर में दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग और ट्राइ साइकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा सांसद डा. भोला सिंह ने रहे।
सांसद ने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों को सशक्त करने के लिए योजनाएं चला रही है। इसका लाभ लेकर दिव्यांगजन आमजन के कंधे से कंधा मिलाकर क्षेत्र और देश का नाम रोशन कर सकेंगे। सीडीओ अभिषेक पांडेय ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को बुलाकर निस्तारण कराया। इस मौके पर सर्वेश चंद परियोजना निदेशक, समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र पाल, विनीत कुमार, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
संवाद सूत्र, डिबाई : नगर के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर विधायक डा. अनीता लोधी ने दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित किए। कार्यक्रम का संचालन पीपी सिंह ने किया।
संवाद सूत्र, सिकंदराबाद : नगर हाईवे स्थित जीएमआर बैंक्वेट हाल में विधायक बिमला सिंह सोलंकी ने दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए। इस दौरान सुभाष सिंह, योगेश, रामपाल परिहार, बिजेंद्र सिंह, डॉक्टर नरेश, नरेंद्र सैनी, दीपक गौड़, रामकुमार गुप्ता, राजीव राघव, लोकेश कौशल आदि रहे। केक काटकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
संवाद सहयोगी, गुलावठी। सैनी धर्मशाला में नगर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन केक काटकर मनाया। साथ ही अस्पताल में जाकर मरीजों को फल वितरित किए। सांसद प्रतिनिधि सुरेश चंद शर्मा , राहुल यादव मुखिया, त्रिलोक चंद सैनी, अशोक विधूडी, नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह तेवतिया, शैलेश तेवतिया, आदि मौजूद रहे।
संवाद सूत्र, अनूपशहर: विधायक संजय शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर मलिन बस्तियों मे जाकर गरीबों को फल वितरित किए। साथ ही दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित किए। दिनेश कुशवाहा, मुनेश शर्मा, प्रशांत वशिष्ठ, बुन्दू खां सैफी, दिनेश शिवा आदि मौजूद रहे।
संवाद सूत्र, स्याना : विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रोगियों को फल वितरित किए। बाद में विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ केक काट कर पीएम की दीर्घायु की कामना की। सीएचसी प्रभारी डा. एके भंडारी, मंडल अध्यक्ष सचिन त्यागी, डा. रविद्र कुमार, नीरज चौधरी, देवेंद्र प्रधान, लोकेंद्र त्यागी, मनोज त्यागी, कपिल त्यागी आदि मौजूद रहे।