Move to Jagran APP

दिल्ली माडल पर यूपी में चुनाव लड़ेगी आप

आगामी जिला पंचायत व विधान सभा चुनाव 2022 की तैयारियों में आम आदमी पार्टी जुट गई है। खुर्जा जंक्शन क्षेत्र में आयोजित सभा में दिल्ली माडल पर उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 30 Jan 2021 06:16 PM (IST)Updated: Sat, 30 Jan 2021 06:16 PM (IST)
दिल्ली माडल पर यूपी में चुनाव लड़ेगी आप
दिल्ली माडल पर यूपी में चुनाव लड़ेगी आप

जेएनएन, बुलंदशहर। आगामी जिला पंचायत व विधान सभा चुनाव 2022 की तैयारियों में आम आदमी पार्टी जुट गई है। खुर्जा जंक्शन क्षेत्र में आयोजित सभा में दिल्ली माडल पर उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया गया।

loksabha election banner

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष गुरविदर सिंह सूर्यवंशी ने कहा कि किसी भी पार्टी की सरकार में प्रदेश की जनता को कुछ नहीं मिला। अब आगामी जिला पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा। वही दिल्ली के कोंडली विधायक कुलदीप सिंह ने कहा कि किसानों के साथ आम आदमी पार्टी कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है, और जब तक किसान प्रदर्शन करते रहेंगे। जब तक सरकार कानून वापस नहीं ले लेती है। साथ ही कहा कि उत्तर प्रदेश में आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे। पार्टी के कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाने का आह्वान किया। भाजपा पर जमकर बरसे आप नेता

संवाद सूत्र, स्याना : आम आदमी पार्टी की बैठक में भाजपा की राज्य व केंद्र सरकार पर आप नेता जमकर बरसे। आप नेता व ओमवीर यादव ने कहा कि आप पार्टी पूरे देश में मजबूत विकल्प के रूप में उभर रही है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास शर्मा कि पार्टी किसानों के इस आंदोलन में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी पंचायत व विधानसभा चुनावों में आप प्रत्याशी को मजबूती से चुनाव लड़ाने व जीत दिलाने की बात कहीं। इस दौरान मोहम्मद अली, सूर्य प्रताप, ब्रजेश व महाराज आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.