Move to Jagran APP

आरक्षण पर पहले दिन आई 291 आपत्तियां

बुलंदशहर जेएनएन त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण निर्धारण 2015 को आधार वर्ष मान कर आरक्षण निर्धारण किया गया है लेकिन नए फार्मूले पर जारी आरक्षण निर्धारण लोगों पसंद नहीं आ रहा है। प्रधान पद के आरक्षण पर पहले दिन 267 आपत्तियां विभाग को मिली हैं। वहीं जिपं सदस्य पद के लिए 23 और बीडीसी पद पर एक आपत्ति दर्ज कराई गई है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Mar 2021 11:11 PM (IST)Updated: Mon, 22 Mar 2021 11:11 PM (IST)
आरक्षण पर पहले दिन आई 291 आपत्तियां
आरक्षण पर पहले दिन आई 291 आपत्तियां

बुलंदशहर, जेएनएन : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण निर्धारण 2015 को आधार वर्ष मान कर आरक्षण निर्धारण किया गया है लेकिन नए फार्मूले पर जारी आरक्षण निर्धारण लोगों पसंद नहीं आ रहा है। प्रधान पद के आरक्षण पर पहले दिन 267 आपत्तियां विभाग को मिली हैं। वहीं जिपं सदस्य पद के लिए 23 और बीडीसी पद पर एक आपत्ति दर्ज कराई गई है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण निर्धारण प्रक्रिया आपत्तियों के साथ कोर्ट तक भी पहुंच गई थी। कोर्ट आदेश पर शासन ने 1995 के फार्मूले के आधार किए आरक्षण निर्धारण रद्द करा दिया। 2015 को आधार वर्ष मान नए फार्मूला से नया आरक्षण निर्धारण की सूची जारी की गई है। आरक्षण निर्धारण पर आपत्तियां दाखिल करने के लिए दो दिन का समय निर्धारित किया था। आपत्तियों जाम करने के पहले दिन ही आपत्तियों का ढेर लग गया। विभाग के अनुसार सबसे ज्यादा आपत्तियां ग्राम प्रधान पद के आरक्षण पर 267 मिली हैं, जिपं सदस्य पर 23 तथा बीडीसी के पद पर एक आपत्ति आई है।

loksabha election banner

आपत्तियों का अंतिम आज

पंचायत राज विभाग द्वारा जारी किए गए आरक्षण सूची पर आपत्तियां दाखिल करने के लिए मंगलवार का अंतिम दिन निर्धारित किया है। आरक्षण पर मंगलवार शाम तक ही आपत्तियां जमा की जाएंगी। 24 व 25 मार्च को आपत्तियों का निस्तारण होगा। 26 मार्च को आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी।

..

शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के आधार पर आरक्षण निर्धारण किया गया है। मंगलवार शाम पांच बजे तक आरक्षण पर आपत्तियां ली जाएंगी। आपत्तियों का निस्तारण होने के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी।

-नंदलाल, डीपीआरओ

..

अमर सिंह राघव


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.