Move to Jagran APP

26 गांवों में 2.20 करोड़ से होंगे विकास कार्य: महेश शर्मा

सिकंदराबाद नगर हाईवे स्थित ब्लाक परिसर में गौतमबुद्धनगर के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा और क्षेत्रीय विधायक विमला सोलंकी ने क्षेत्र के कई गांवों में करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यो का शिलान्यास किया। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 31 Jan 2021 11:04 PM (IST)Updated: Sun, 31 Jan 2021 11:04 PM (IST)
26 गांवों में 2.20 करोड़ से होंगे विकास कार्य: महेश शर्मा
26 गांवों में 2.20 करोड़ से होंगे विकास कार्य: महेश शर्मा

जेएनएन, बुलंदशहर। सिकंदराबाद नगर हाईवे स्थित ब्लाक परिसर में गौतमबुद्धनगर के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा और क्षेत्रीय विधायक विमला सोलंकी ने क्षेत्र के कई गांवों में करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यो का शिलान्यास किया। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों को प्रमाण सौंपे। दो गांवों में सांसद ने इंटरलाकिग रास्तों का लोकार्पण किया।

loksabha election banner

रविवार को गौतमबुद्धनगर सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा और क्षेत्र की विधायक बिमला सिंह सोलंकी ने संयुक्त रूप से क्षेत्र पंचायत निधि की 2.20 करोड़ धनराशि से 26 गांवों में होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया। डा. महेश शर्मा ने जेवर एयरपोर्ट को केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धि बतायी। कहा कि जेवर एयरपोर्ट बनने से क्षेत्र के लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। एयरपोर्ट बनने से क्षेत्र के किसानों को भी लाभ मिलेगा। जनपद के 60 गावों को विशेष निवेश क्षेत्र में सम्मिलित किया गया है। इससे क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी। आने वाले समय में बोडाकी मेट्रो स्टेशन को सीधे सिकंदराबाद तक लाने का प्रयास किया जाएगा। कृषि कानून के बारे में बताया कि किसानों को कृषि कानूनों से भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। इससे किसानों को अपनी उपज को कहीं भी बेचने का अधिकार है। विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे दुष्प्रचार से किसानों को भयभीत किया जा रहा है। उन्होंने कहा जल्द चौला क्षेत्र के भूमि अधिग्रहण का मामला निपट जाएगा। विधायक बिमला सिंह सोलंकी ने कहा कि आजादी के बाद से सिकंदराबाद ब्लाक प्रमुख की कुर्सी पहली बार भाजपा के खाते में आयी है। क्षेत्र पंचायत निधि से ब्लाक प्रमुख द्वारा काफी विकास कार्य कराए गए हैं। बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ही मेहनत का फल है जो कि आज ग्रामीण क्षेत्रों को शहरों से जोड़ने का कार्य तेजी गति से किया जा रहा है। कार्यक्रम में डा. महेश शर्मा का ग्रामीण और नगर क्षेत्र से आये पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बुके देकर अभिवादन किया। ब्लाक प्रमुख मनीष भाटी और उनके पिता बलवीर भाटी ने भी सांसद का बुके देकर अभिवादन किया। कार्यक्रम का संचालन पिकी बोहरा ने किया। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि सुरेश चंद शर्मा, पिकी बोहरा, सचिन शर्मा, दीपक दुल्हेरा, हरेन्द्र सिंह, हेमंत शर्मा, प्रदीप दीक्षित, घनश्याम सैनी, नरेन्द्र सैनी, सतीश गढाना, नवीन शर्मा, राहुल मुखिया समेत कई पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.