Move to Jagran APP

वुशू मार्शल आर्ट में 21 खिलाड़ियों ने झटके पदक

मेरठ में आयोजित हुई वुशू मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में 21 खिलाड़ियों ने पदक जीते। स्वर्ण पदक जीतने वाले पांच खिलाड़ियों का नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। वहीं विजेता खिलाड़ियों का खुर्जा अकादमी पर स्वागत किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 11 Mar 2021 12:23 AM (IST)Updated: Thu, 11 Mar 2021 12:23 AM (IST)

वुशू मार्शल आर्ट में 21 खिलाड़ियों ने झटके पदक
वुशू मार्शल आर्ट में 21 खिलाड़ियों ने झटके पदक

जेएनएन, बुलंदशहर। मेरठ में आयोजित हुई वुशू मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में 21 खिलाड़ियों ने पदक जीते। स्वर्ण पदक जीतने वाले पांच खिलाड़ियों का नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। वहीं विजेता खिलाड़ियों का खुर्जा अकादमी पर स्वागत किया गया।

loksabha election banner

खुर्जा मार्शल आर्ट अकादमी के चीफ कोच अमित शर्मा ने बताया कि मेरठ में गोडविन पब्लिक स्कूल में 20वीं सब जूनियर राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। छह से आठ फरवरी के बीच हुई उत्तर-प्रदेश के करीब 300 खिलाड़ी प्रतिभाग करने के लिए पहुंचे। प्रतियोगिता में खुर्जा अकादमी के 25 खिलाड़ी प्रतिभाग करने पहुंचे। अलग-अलग वजन भार में 21 खिलाड़ियों ने पदक जीते। इनमें स्वर्ण पदक राशि सोलंकी, शिवांजलि शर्मा, पायल सोलंकी, ऐश्वर्य सिंह, दीव्यांश, रजत पदक जीतने वालों में भूमिका कुमारी, मान्यता, छवि आर्य, हिमांश शर्मा, दीपक चौधरी, ग्रंथ शर्मा, निहित आर्य, मयंक गुप्ता, रितिक चौधरी और कांस्य पदक जीतने वालों में दीक्षा सूर्यवंशी, आनंदी प्रिया, निशा, हिमांशु चौहान, यशिका, शिवांग, तासिया, ध्रुव तोमर, सत्यम रहे। कोच ने बताया कि स्वर्ण पदक जीतने वाले पांच खिलाड़ियों का चयन नेशनल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता झारखंड स्थित रांची में 21 से 25 मार्च के बीच आयोजित की जाएगी। अकादमी पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसमें सुमित शर्मा, दानवीर, वीरेंद्र, मोहित, राहुल, रूपेश आदि रहे। शिवांश ने प्रतियोगिता में मारी बाजी

सेंट मोमिना स्कूल में महात्मा गांधी को समर्पित मिट्टी दिवस मनाया गया। इसमें क्ले माडलिग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अमेजिग व‌र्ल्ड आफ वेजटेबल्स विषय पर बच्चों ने मिट्टी की कलाकृति बनाकर बेहतर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में दूसरी कक्षा के शिवांश कौशिक ने प्रथम, अर्पित कुमार ने द्वितीय और पहली कक्षा की सृष्टि तृतीय स्थान पर रहीं।

इस मौके पर मुख्य अध्यापिका प्रीति बी अनिल ने बताया कि 10 मार्च 1922 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अंग्रेजों ने गिरफ्तार किया था। छह साल की सजा सुनाकर जेल में बंद कर दिया था। राष्ट्र पिता को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए प्रतिवर्ष सेन्ट मोमिना स्कूल क्ले माडलिग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। जिसमें बच्चों के क्रियात्मक एवं रचनात्मक विकास करने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने प्रतयोगिता के प्रतिभागी बच्चों की हौसला अफजाई भी की। प्रतियोगिता में पहली कक्षा के आतिफ खान, अन्वेष वर्मा, ²ष्टि, मोहम्मद समी, नमरा, पाखी सैनी, पीयूष कुमार, सुभान, श्रुति, त्रिदेव, वरुण कुमार सहित दूसरी कक्षा के शिवांश कौशिक, रिहान मालिक, मनस्वी सिंह, अर्पित कुमार, जुहा मिर्जा आदि विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.