Move to Jagran APP

जिले की दो महिला शिक्षकों को मिला राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

जिले की दो महिला शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर योगदान पर राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान 2021 से सम्मानित किया गया है। जिसमें सिकंदराबाद ब्लाक के सुनपेड़ा उच्च प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका प्रीति चौधरी और फतेहपुर मकरंदपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका भारती खत्री शामिल हैं। इस उपलब्धि पर साथियों सहित परिचितों ने दो महिला शिक्षकों को बधाई दी है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Jul 2021 10:22 PM (IST)Updated: Sun, 18 Jul 2021 10:22 PM (IST)
जिले की दो महिला शिक्षकों को मिला राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

जेएनएन, बुलंदशहर। जिले की दो महिला शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर योगदान पर राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान 2021 से सम्मानित किया गया है। जिसमें सिकंदराबाद ब्लाक के सुनपेड़ा उच्च प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका प्रीति चौधरी और फतेहपुर मकरंदपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका भारती खत्री शामिल हैं। इस उपलब्धि पर साथियों सहित परिचितों ने दो महिला शिक्षकों को बधाई दी है।

loksabha election banner

उत्कृष्ट कार्यों की आनलाइन भेजी डिटेल

शिक्षिका भारती खत्री ने बताया कि शिक्षक संत पाल सिंह राठौर की स्मृति में जन ²ष्टि व्यवस्था सुधार मिशन बदायूं की ओर से प्रतिवर्ष राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है। इस बार देश के अलावा विदेशों के शिक्षकों से भी शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों का आनलाइन ब्यौरा मांगा गया। भारत के अलावा मारीशस और नेपाल के शिक्षकों ने भी आपेक्षित डिटेल भेजी। जिसका कार्य बेहतर रहा उन्हें संस्था की ओर से यह सम्मान मिला है।

तीन देश, 16 राज्यों के 191 शिक्षक किए सम्मानित

शिक्षिका प्रीति चौधरी ने बताया कि निर्णायक मंडल ने शैक्षिक जगत में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के ²ष्टिगत तीन देश और 16 राज्यों के 191 शिक्षक-शिक्षिकाओं को चयनित किया। बदायूं में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य बीएल वर्मा, विधान सभा सदस्य जयपाल सिंह इन्हें राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान 2021 से नवाजा गया। सभी को आनलाइन प्रमाण पत्र भेजा गया।

मोहन कुटी न्यास ट्रस्ट के लक्ष्मी नारायण चुने गए अध्यक्ष

बुलंदशहर। सिद्धाश्रम श्री मोहन कुटी न्यास ट्रस्ट का दो वर्षीय कार्यकाल पूरा हो गया। न्यायिक अधिकारियों ने न्यास का गठन कर लक्ष्मी नारायण गर्ग को अध्यक्ष चुना। व्यवस्थापक अशोक कुमार गर्ग युग प्रहरी ने बताया कि न्यायिक अधिकारियों के संचालन में सिद्धाश्रम श्री मोहन कुटी न्यास ट्रस्ट संचालित है। जिसके सचिव न्यायिक अधिकारी है। उनकी देखरेख में लक्ष्मी नारायण को अध्यक्ष चुनकर जिम्मेदारी सौंपी गई। डीएम कालोनी रोड पर बैठक आयोजित की गई। इसमें निवर्तमान अध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल ने नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई दी। अपने कार्याकाल में हुए कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। नवनियुक्त अध्यक्ष ने मिली जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निवर्हन करने की बात कही। इस मौके पर न्यास से जुड़े सदस्य मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.