16 सौ मीटर दौड़ में भूप्रकाश अव्वल
शहीद भगत सिंह क्लब द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर 16 सौ मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें अलीगढ़ जनपद के युवक भूप्रकाश ने साढे़ चार मिनट में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। क्लब ने दौड़ के प्रथम दस धावकों को स्मृति चिन्ह और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
बुलंदशहर, जेएनएन। शहीद भगत सिंह क्लब द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर 16 सौ मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें अलीगढ़ जनपद के युवक भूप्रकाश ने साढे़ चार मिनट में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। क्लब ने दौड़ के प्रथम दस धावकों को स्मृति चिन्ह और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
गांधी जयंती के अवसर पर नरौरा के शहीद भगत सिंह क्लब द्वारा आयोजित की गई 16 सौ मीटर दौड़ में नरौरा, जवां, रामघाट, रजपुरा, गुन्नौर, अतरौली सहित लगभग डेढ़ दर्जन नगरों के धावकों ने प्रतिभाग किया। क्लब द्वारा सर्वप्रथम 16 सौ मीटर की रिले दौड़ कराई। इसमें सौ धावकों ने प्रतिभाग किया गया। 25 धावकों ने मुख्य दौड़ के लिए स्थान प्राप्त किया। मुख्य दौड़ में अलीगढ़ जनपद के कस्बा जवां निवासी भूप्रकाश शर्मा ने साढे़ चार मिनट में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर रहे गुन्नौर के होमवीर यादव ने 4.35 मिनट में दौड़ पूरी करी। वहीं, 4.40 मिनट में दौड़ पूरी कर जरगवां के संजीव कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। क्लब के संचालक योगेश शर्मा और राजू फौजी ने सभी धावकों को बधाई दी। क्लब द्वारा प्रतियोगिता के प्रथम दस विजेताओं को स्मृति चिन्ह एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अभिषेक शर्मा, राजू यादव, दिनेश शर्मा, योगेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।