बस अनियंत्रित होकर नाले में घुसी, चार यात्री चोटिल
धामपुर से सवारियां लेकर अफजलगढ़ जा रही प्राइवेट बस धामपुर-शेरकोट मार्ग पर अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे गहरे नाले में जा घुसी। इस घटना से बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। साथ ही बस में सवार चार यात्री चोटिल हो गए।
बिजनौर, जेएनएन। धामपुर से सवारियां लेकर अफजलगढ़ जा रही प्राइवेट बस धामपुर-शेरकोट मार्ग पर अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे गहरे नाले में जा घुसी। इस घटना से बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। साथ ही बस में सवार चार यात्री चोटिल हो गए। इसके बाद दूसरी बस से यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया।
गुरुवार शाम एक प्राइवेट बस धामपुर से सवारियां लेकर अफजलगढ़ जा रही थी। बस में करीब 40 सवारियां बैठी हुई थी। बताया जाता है कि बस जब शेरकोट मार्ग स्थित एक विवाह मंडप के पास पहुंची तो बस चालक ने तेज गति होने के कारण बस से अपना नियंत्रण खो दिया। इससे बस अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे गहरे नाले में जा घुसी। बस के नाले में घुसने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसा होते ही आसपास के लोग राहगीर मौके की ओर दौड़े तथा यात्रियों को बस से बाहर निकाला। इस दौरान करीब यात्री मामूली रूप से चोटिल हो गए। हादसे के बाद बस में सवार अन्य सभी यात्री दूसरे वाहन से अपने गंतव्य को रवाना हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। प्रभारी निरीक्षक रंजन कुमार शर्मा ने बताया कि यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य को रवाना किया।