अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो गंभीर घायल
अफजलगढ़ क्षेत्र में अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां दोनों की हालत गंभी होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।
बिजनौर, जेएनएन। अफजलगढ़ क्षेत्र में अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां दोनों की हालत गंभी होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।
बुधवार को क्षेत्र के गांव खैरुल्लापुर निवासी गुरदीप सिंह बाइक से अफजलगढ़ आ रहा था। वह द्वारिकेश शुगर मिल के समीप पहुंचा तो उसकी बाइक सामने से आ रही कार की चपेट में आ गई। जिसमें गुरदीप सिंह घायल हो गया। वहीं काशीपुर निवासी दिनेश कुमार बाइक से कालागढ़ की नई बस्ती जा रहा था। जैसे ही वह गांव खुशहालपुर के पास पहुंचा तो उसकी बाइक सामने से आ रही कार से टकराकर गिर गई। इससे वह घायल हो गया। बताया गया है कि दोनों घटनाओं के बाद चालक कार लेकर फरार हो गए। वहीं, प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि दोनों मामलों में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर जांच करते हुए कार्रवाई की जाएगी।