Move to Jagran APP

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपित गिरफ्तार, लगा ली थी फांसी Bijnore News

बिजनौर के अफजलगढ़ क्षेत्र में एक किशोरी के अपहरण के बाद सामूहिक दुष्कर्म के मामले के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी ने फांसी लगा ली थी।

By Prem BhattEdited By: Published: Wed, 20 Nov 2019 04:02 PM (IST)Updated: Wed, 20 Nov 2019 04:02 PM (IST)
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपित गिरफ्तार, लगा ली थी फांसी Bijnore News
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपित गिरफ्तार, लगा ली थी फांसी Bijnore News

बिजनौर, जेएनएन। अफजलगढ़ क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के अपहरण के बाद सामूहिक दुष्कर्म के मामले के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि दोनों आरोपित क्षेत्र से भागने के प्रयास में थे, बुधवार सुबह उन्हें जसपुर तिराहे से दबोच लिया गया है। पुलिस दोनों आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

loksabha election banner

जसपुर तिराहे से दबोचा

अफजलगढ़ क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात एक किशोरी से दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस मामले में 24 वर्षीय सतेंद्र उर्फ भूरी और 22 वर्षीय डेविड मसीह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को क्षेत्र में जसपुर तिराहे से दबोचा, दोनों युवक मृतक किशोरी के ही गांव के रहने वाले हैं।

जबरन उठाकर ले गए थे

गौरतलब है कि सोमवार रात करीब नौ बजे घटना के समय किशोरी घर के बाहर खड़ी थी। दोनों आरोपित उसे जबरन उठाकर ले गए और एक सुनसान जगह पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद किसी तरह किशोरी घर पहुंची और ससुराल में अपनी बड़ी बहन को फोन किया। किशोरी ने घटना के बारे में बताते हुए आत्महत्या की बात कही थी। इसके बाद सोमवार रात किसी समय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मंगलवार सुबह बड़ी बहन घर पहुंची तब तक किशोरी की मौत हो चुकी थी। इसके बाद बड़ी बहन ने परिजनों को किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना की जानकारी दी थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.