Move to Jagran APP

अशोक हत्याकांड में दो आरोपित गिरफ्तार

अशोक हत्याकांड में पुलिस ने नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। मृतक के बेटे के साढ़ू ने तमंचे से गोली मारकर हत्या की थी। गिरफ्तार आरोपितों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Feb 2021 10:22 PM (IST)Updated: Thu, 25 Feb 2021 10:22 PM (IST)
अशोक हत्याकांड में दो आरोपित गिरफ्तार
अशोक हत्याकांड में दो आरोपित गिरफ्तार

बिजनौर, जेएनएन। अशोक हत्याकांड में पुलिस ने नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। मृतक के बेटे के साढ़ू ने तमंचे से गोली मारकर हत्या की थी। गिरफ्तार आरोपितों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

loksabha election banner

शहर कोतवाली के मोहल्ला जाटान बी-4 निवासी अशोक पुत्र शिवचरण सिंह सोमवार रात ट्रैक्टर-ट्राली से गन्ना डालने जा रहे थे। तभी उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पुत्र हिमांशु ने अपने चाचा मनोज और अपने साढू सुनील निवासी गांव तिबड़ी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने दोनों नामजद आरोपितों को हिरासत में लेकर तफ्तीश शुरू कर दी थी। आरोप था कि मृतक के बेटे का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों में मुकदमेबाजी थी। विवाहिता की पैरवी उसका जीजा सुनील कर रहा था। वह फैसले में कुछ जमीन विवाहिता के नाम कराने का दबाव बना रहा था। वहीं अशोक का अपने भाई से भी जमीन को लेकर विवाद था। दोनों को लगा कि अशोक के होते हुए मुकदमों में कोई समझौता नहीं होगा। इसलिए दोनों ने अशोक की हत्या कर दी। शहर कोतवाल राजेश सिंह सोलंकी ने बताया कि सुनील की निशानदेही पर तमंचा बरामद किया गया है। दोनों आरोपितों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

छत से गिरकर किशोर की मौत

नगीना में छत से गिरकर 15 वर्षीय एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। नगर के मोहल्ला सरायमीर निवासी हाफिज रईस का 15 वर्षीय पुत्र इब्राहिम मकान की छत पर गया था। छत पर चिनाई का काम चल रहा था, जिसके कारण छत का जाल खुला हुआ था। अचानक उसका पैर जाल में चला गया और वह छत से नीचे गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोट लग गई। आनन-फानन में परिजन उसे चिकित्सक के यहां ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने उसे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.