चुनाव में जारी हुए तीस हजार रेड, येलो ओर ग्रीन कार्ड
विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने रेड येलो और ग्रीन कार्ड जारी किए हैं। करीब तीस हजार कार्ड जिलेभर में दिए गए हैं। रेड कार्ड वालों व्यक्तियों पर पुलिस की नजर रहेगी। उन्हें पुलिस ने कार्ड रिसीव करा दिया है।
बिजनौर, जागरण टीम। विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने रेड, येलो और ग्रीन कार्ड जारी किए हैं। करीब तीस हजार कार्ड जिलेभर में दिए गए हैं। रेड कार्ड वालों व्यक्तियों पर पुलिस की नजर रहेगी। उन्हें पुलिस ने कार्ड रिसीव करा दिया है।
जनपद में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव होंगे। 1,761 मतदान केंद्र व 3,111 बूथ बनाए गए हैं। पुलिस ने शरारती तत्वों को चिन्हित कर उन्हें मुचलका पाबंद किया है। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न कराने को पुलिस ने सभी रणनीति तैयार कर ली है। पुलिस हर स्तर पर तैयारी कर रही है। कार्रवाई कर शरारती तत्वों पर घेराबंदी की जा रही है। जनपद में चुनाव में खलल डालने वालों दस हजार लोगों को रेड कार्ड जारी किया जाएगा। जिन पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। यह कार्ड ऐसे लोगों को दिया गया है कि जिनसे चुनाव में खलल पड़ने की आशंका है। कार्ड पर चेतावनी लिखी हुई है। वहीं उन्हें शरारत करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी जाएगी। ऐसे लोगों की निगरानी भी की जाएगी। इसके अलावा दस ही हजार येलो कार्ड जारी किये जायेगे। ये कार्ड उनको जारी होंगे जो चुनाव पर्दे के पीछे से विघ्न डाल सकते हैं। दस हजार ग्रीन कार्ड जारी हुए हैं। ये कार्ड उनको दिये जायेंगे, जो चुनाव के दौरान पुलिस प्रशासन का सहयोग करते है। इसके अलावा चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने को पुलिस आचार संहिता का पाठ भी पढ़ा रही है। अधिकारी बूथ-बूथ पर पहुंचकर आचार संहिता के नियमों के बारे में जागरुक कर रही है। एसपी धर्मवीर सिंह कार्ड जारी किए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि संबंधित व्यक्तियों को कार्ड रिसीव कराए जाने की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।