उत्पीड़न से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी
जेएनएन बिजनौर काजीपाड़ा में एक युवक ने शुक्रवार देर शाम फांसी लगाकर जान दे दी। स्वजनों
जेएनएन, बिजनौर : काजीपाड़ा में एक युवक ने शुक्रवार देर शाम फांसी लगाकर जान दे दी। स्वजनों ने एक महिला, उसके भाई और पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। एक सुसाइड नोट भी मृतक के पास मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक महिला, उसके भाई और पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
शहर के मोहल्ला काजीपाड़ा निवासी जोदस अख्तर पुत्र नासिर अख्तर अपने बहनोई की लैब पर काम करता था। शुक्रवार देर शाम उसने अपने घर के दोमंजिले पर स्थित कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वजनों ने खिड़की तोड़कर शव को नीचे उतारा। जानकारी पर सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता और शहर कोतवाल राधेश्याम मौके पर पहुंच गए। स्वजनों ने पूछताछ की। मृतक के पास एक सुसाइड नोट भी मिला। सुसाइड नोट में जोदस ने हीना और उसके भाई पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मृतक की भाभी इलमा का आरोप है कि ईदगाह रोड निवासी सुहेल ने अपनी बहन हीना का निकाह कहीं ओर किया था। उसका पति उसे साथ नहीं रखना चाहता है। वह अपने मायके में रह रही है। तभी से सुहेल और हीना जबरन जोदस पर निकाह करने का दवाब बना रही है। जाटान पुलिस चौकी पर तैनात एक सिपाही के साथ मिलकर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। एक सिपाही भी दो दिन पूर्व सादी वर्दी में आया था और जोदस को धमकाया था। तभी से वह परेशान चल रहा है। फिलहाल, पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर हीना, सुहेल और उसके पति डा. सुहेल के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपित सुहेल को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता ने बताया कि हीना और उसके भाई पर उत्पीड़न का आरोप सामने आया है। रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।