सर्वसमाज का हित रालोद में सुरक्षित
राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ चांदपुर विधानसभा क्षेत्र के धींवरपुरा रवाना बमनौली गांवों में जनसंपर्क व नुक्कड़ सभाएं की। उन्होंने कहा कि रालोद ने हमेशा किसान मजदूर और हर जरूरत मंद की आवाज को उठाकर उन्हें उनका हक दिलाया है।
जेएनएन, बिजनौर। राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ चांदपुर विधानसभा क्षेत्र के धींवरपुरा, रवाना, बमनौली गांवों में जनसंपर्क व नुक्कड़ सभाएं की। उन्होंने कहा कि रालोद ने हमेशा किसान, मजदूर और हर जरूरत मंद की आवाज को उठाकर उन्हें उनका हक दिलाया है।
उन्होंने लोगों को रालोद की नीतियों को किसान, मजदूरों के साथ साझा किया और पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया। कहा कि रालोद ने ही सदैव किसानों की लड़ाई लड़ी, लड़ रहा तथा आगे भी लड़ता रहेगा। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह, रालोद के मुखिया स्व. चौधरी अजित सिंह के कार्य कार्यो का गुणगान किया। कहा कि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी भी उनके अधूरे कार्य पूर्ण करने को मैदान में है। हम सब को उन्हें मजबूत करने को उनके साथ हर मोर्चे पर खड़ा रहना चाहिये। अशोक चौधरी ने बताया कि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी में आस्था जताते हुए कई व्यक्तियों ने रालोद का दामन थामा है। इस अवसर शौकत अली अंसारी, चौधरी राजेंद्र सिंह, साजिद खान, फैयाज अहमद, हाजी मुमताज, डा. इसरार अहमद, फुरकान अहमद, अनवर अहमद, शाकिर अहमद आदि उपस्थित रहे।
आवेदन मांगे
बिजनौर: सीडीओ केपी सिंह ने सोमवार को जारी प्रेस रिलीज में कहा कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग दिव्यांगजन शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2020-21 में ऐसे दिव्यांगजनों की शादी हुई हो, जिनके दिव्यांग दंपती विवाह पंजीकरण प्रमाण-पत्र (विवाह पंजीकरण अधिकारी, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की वेबसाइट पर दिव्यांगजन शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार हेतु आवेदन अपालोड है। वह हार्ड कापी एवं संबंधित प्रमाणपत्र समेत जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा करा दें।