कोरोना का खतरा अभी टला नहीं, सतर्कता बरतें
कोरोना संक्रमण का खतरा टला नहीं है। लाकडाउन से राहत मिलने के बाद भी लोग कोरोना संक्रमण के प्रति लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे हैं। बाजार सार्वजनिक स्थानों आदि पर कुछ लोग बगैर मास्क के पहुंचकर स्वयं और दूसरों को खतरे में डाल रहे हैं। शारीरिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। पुलिस ने ओर से चेकिग अभियान चलाकर दो लाख का जुर्माना लगाया गया।
जेएनएन, बिजनौर। कोरोना संक्रमण का खतरा टला नहीं है। लाकडाउन से राहत मिलने के बाद भी लोग कोरोना संक्रमण के प्रति लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे हैं। बाजार, सार्वजनिक स्थानों आदि पर कुछ लोग बगैर मास्क के पहुंचकर स्वयं और दूसरों को खतरे में डाल रहे हैं। शारीरिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। पुलिस ने ओर से चेकिग अभियान चलाकर दो लाख का जुर्माना लगाया गया।
गुरुवार को बाजार में भीड़-भाड़ रही। बिजनौर में लोग बेपरवाह होकर घूमते रहे। मुख्य बाजार में खरीदारी करते समय लोगों ने शारीरिक दूरी का पालन नहीं किया। सड़कों पर वाहनों की काफी आवाजाही रही। लोगों को यह लापरवाही भारी पड़ सकती है। चूंकि, तीसरी लहर की आंशका जताई जा रही है। पुलिस ने बेवजह घूमने वालों लोगों पर शिकंजा कसा है। चेकिग अभियान चलाकर चेकिग की। मास्क नहीं पहनने वालों पर दो लाख का जुर्माना लगाया। कोरोना से बचाव के संसाधन गायब
नजीबाबाद: कई प्रतिष्ठानों से कोरोना से बचाव के संसाधन गायब हैं। कई प्रतिष्ठानों पर हाथ धोने के लिए पानी गायब, तो कई प्रतिष्ठानों पर सैनिटाइजर गायब है, तो कहीं पर कार्रवाई से बचने के लिए व्यवस्था की है। जनता कर्फ्य हटते ही सड़कों पर वाहन भी खूब दौड़ रहे हैं। नगर के मुख्य चौराहों पर दिन में कई बार जाम लगने लगा है। जाम लगाने से लोगों के बीच शारीरिक दूरी ध्वस्त होने से कहीं न कहीं संक्रमण को बढ़ावा दे रही है। नगर में कई ई-रिक्शा चालक बगैर मास्क व मानक से अधिक सवारी ले जाते नजर आ रहे हैं। वहीं कई दुपहिया वाहन चालक पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए चेहरे पर मास्क लगाते हैं, पुलिस की नजरों से दूर होते ही मास्क नाक से नीचे कर संक्रमण को बढ़ावा दे रहे हैं।