सुहागिनों ने रखा करवाचौथ का व्रत
पति की दीर्घ आयु की कामना को सुहागिनों ने गुरुवार को करवाचौथ का निर्जल व्रत रखा।
बिजनौर, जेएनएन: पति की दीर्घ आयु की कामना को सुहागिनों ने गुरुवार को करवाचौथ का निर्जल व्रत रखा। सुहागिनों ने चांद का दीदार कर व्रत खोला। विवाहिताओं के साथ ही कई पुरुषों ने भी अपनी पत्नी की दीर्घ आयु के लिए व्रत रखा।
गुरुवार सुबह से ही सुहागिनों का उत्साह देखते ही बनता था। सुहागिनों ने श्रृंगार किया। सुबह से ही नये-नये परिधानों पहने। सुहागिनों ने निर्जल व्रत रखा। दिन भर भूखी प्यासी रही सुहागिनों ने पति की दीर्घ आयु की कामना की। सबसे अधिक उत्साह उन नवविवाहिता में देखने को मिला जिनका पहला करवाचौथ है। सुहागिनों ने चांद के दीदार कर पतियों के हाथ से पानी पीकर व्रत खोला। मान्यता है कि करवाचौथ का व्रत कर पूजा-अर्चना करने से पति की दीर्घ आयु होती है। दूसरी ओर कई पुरुषों ने भी अपनी पत्नी की दीर्घ आयु के लिए व्रत रखा।
नजीबाबाद: क्षेत्र में करवाचौथ पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। सुहागिनों ने पति की दीर्घायु के लिए निर्जल व्रत रखा और सोलह श्रृंगार कर मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की। इस विशेष त्योहार पर सुहागिनों ने बाजार में कपड़े, आभूषण, सौंदर्य प्रसाधन आदि की खरीदारी भी की। चांद निकलने पर छलनी में चांद का दीदार किया और ईश्वर से पति की दीर्घायु की कामना की। पति के हाथ से जल ग्रहण कर खोला। वहीं पति से दूर रह रहीं सुहागिनों ने चंद्र देवता के दर्शन कर व्रत खोला। संसू,नगीना: करवा चौथ का पर्व परंपरानुसार हर्षोल्लास व आस्था के साथ मनाया गया। सुहागिनों ने दुल्हन की तरह श्रृंगार कर पूरे दिन निर्जल उपवास रखा तथा अपने पति की लंबी आयु की कामना की व देर शाम चाँद के दीदार के बाद अपने व्रतों का समापन किया।