Move to Jagran APP

प्राकृतिक चिकित्सा के जरिए ही रह सकते हैं स्वस्थ

अंतरराष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संगठन बिजनौर योगी अनंत योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सेवा ट्रस्ट बिजनौर आरोग्य भारती बिजनौर सेवा भारती भारत स्वाभिमान के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को विकास भवन में प्राकृतिक चिकित्सा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी केपी सिंह रहे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Nov 2021 07:02 PM (IST)Updated: Thu, 18 Nov 2021 07:02 PM (IST)
प्राकृतिक चिकित्सा के जरिए ही रह सकते हैं स्वस्थ
प्राकृतिक चिकित्सा के जरिए ही रह सकते हैं स्वस्थ

संवाद सहयोगी, बिजनौर। अंतरराष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संगठन बिजनौर योगी अनंत योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सेवा ट्रस्ट बिजनौर, आरोग्य भारती बिजनौर, सेवा भारती भारत स्वाभिमान के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को विकास भवन में प्राकृतिक चिकित्सा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी केपी सिंह रहे।

loksabha election banner

विकास भवन में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी केपी सिंह का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि हम प्रकृति की शरण में ही रहकर स्वस्थ रह सकते हैं। इस चिकित्सा का शरीर पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता। अंतरराष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संगठन के जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने कहा कि योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा को जनआंदोलन बनाया जाएगा। घर-घर जाकर लोगों को स्वस्थ रहने के गुर बताए जाएंगे। आरोग्य भारती के प्रांत अध्यक्ष अजय गर्ग ने मसालों एवं वनस्पति पर प्रकाश डाला। ताजपुर से आए मानवेंद्र तथा प्रकाश योगाचार्य ने गीता के योग का वर्णन किया पंडित विनोद गोस्वामी ने योग द्वारा भजन प्रस्तुत कर सबको भाव-विभोर कर दिया। संगठन के उपाध्यक्ष ओपी शर्मा, अरुण योगाचार्य ने योग प्रदर्शन किया। राकेश, सोमदत्त शर्मा, डॉक्टर सुनील राजपूत, भारत गर्ग, डॉक्टर लीना तोमर, सुरेंद्र पाल, ओपी राणा आदि ने विचार व्यक्त किए। उधर, प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संगठन के संयुक्त सचिव व जिला समन्वयक डा. राकेश कुमार ने योग एवं प्राकृतिक चिकित्सक ने गांव नवलपुर स्थित आर्ष कन्या गुरुकुल विद्यालय में छात्राओं को योगाभ्यास कराया एवं प्राकृतिक चिकित्सा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस मौके पर छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। उन्होंने प्राकृतिक चिकित्सा के मूल रहस्यों को विस्तारपूर्वक बताया। इस अवसर पर आइएनओ के उपाध्यक्ष ओपी राणा, पीतम सैनी, गुरुकुल के आचार्य सरिता आदि ने सहयोग दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.