जमातियों की तलाश, सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा
पुलिस ने लॉकडाउन के बाहरवें दिन रविवार को भी जिलेभर के मदरसों और मस्जिदों में जमातियों की तलाश में चेकिग अभियान चलाया। इस दौरान मंडावली की जामा मस्जिद में बाहरी जिलों के 11 जमाती मिलें। उन पर केस दर्ज कर क्वारंटाइन कर दिया गया है।
बिजनौर, जेएनएन। पुलिस ने लॉकडाउन के बाहरवें दिन रविवार को भी जिलेभर के मदरसों और मस्जिदों में जमातियों की तलाश में चेकिग अभियान चलाया। इस दौरान मंडावली की जामा मस्जिद में बाहरी जिलों के 11 जमाती मिलें। उन पर केस दर्ज कर क्वारंटाइन कर दिया गया है।
वहीं तीन दिन पूर्व मिले आठ नेपाली जमातियों समेत 12 लोगों को क्वारंटाइन के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक कुल 366 जमाती मिले चुके हैं।
दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से निकले जमातों की तलाश में पुलिस ने पूरी ताकत झोक रखी है। अधिकांश जमातें मस्जिदों में छिपी हुई मिली है। इसलिए पुलिस एक-एक धार्मिक स्थल की निगरानी कर रही है। शनिवार रात और रविवार को जिलेभर में सर्च ऑपरेशन चला। मस्जिदों और मदरसों की जांच की गई। इस दौरान मस्जिदों के जिम्मेदार लोगों को आगाह किया कि अगर कोई जमात और अन्य लोग मस्जिदों में ठहरे हैं। इसकी सूचना पुलिस को दें। ताकि उनकी जांच हो सके।
शनिवार रात शहर कोतवाल रमेश चंद शर्मा जाटान स्थित एक मस्जिद पर पहुंचे। तीन दिन पूर्व मिले आठ नेपालियों समेत 12 जमातियों को क्वारंटाइन के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी सिटी का कहना है कि शासन के आदेश पर विदेशी जिला अस्पताल के क्वारंटाइन वार्ड में रहेंगे। इसलिए उन्हें मस्जिद से अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। वहीं रविवार को संघन चेकिग अभियान चला। बाहर निकले लोगों के वाहनों के चालान काटे गए।
-मंडावली में मिले 11 जमाती, केस दर्ज
संवाद सहयोगी, नजीबाबाद: रविवार को पुलिस को मंडावली के जामा मस्जिद में 11 जमाती मिलें। उन्होंने खुद कोई जानकारी प्रशासन को नहीं दी। मस्जिद से पकड़े जमाती गाजियाबाद, दिल्ली शाहदरा , बागपत के थाना गोकुलपुरी के पुराना मुस्तफाबाद के रहने वाले हैं। सभी काफी समय से मस्जिद में रह रहे थे। सभी के खिलाफ धारा 188 और धारा 290 रिपोर्ट दर्ज की गई है। सभी को जमानत पर छोड़ते हुए क्वारंटाइन के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। उक्त लोग मरकज से नहीं आए थे।
सीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि सर्किल में छानबीन जारी है। रविवार को कोई नया मामला संज्ञान में नहीं आया है।
-मस्जिदों की गई जांच
हीमपुर दीपा : थाना प्रभारी विनोद कुमार त्यागी की निगरानी में गठित कई टीमों ने रविवार की प्रात: क्षेत्र के सब्दलपुर, रेहरा, नाईपुरा, सैदाबाद, अकबरपुर तिगरी, गांगू नंगला, ऊमरी पीर, मशीत सहित लगभग दो दर्जन से ज्यादा मस्जिदों में जांच की। कोई जमाती मस्जिदों में नहीं मिला है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने मस्जिदों के इमाम कारी को आगाह किया कि वे मस्जिदों में जमातियों का ठहराव न करें। कोई मामला संज्ञान में आए तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।