एंटी भूमाफिया अभियान में कड़ा रुख अपनाएं: एडीएम
नजीबाबाद: अपर जिलाधिकारी (राजस्व) अवधेश मिश्रा ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर राजस्व अभिलेखों का ि
नजीबाबाद: अपर जिलाधिकारी (राजस्व) अवधेश मिश्रा ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर राजस्व अभिलेखों का निरीक्षण किया। एडीएम ने जनता दर्शन, एंटी भूमाफिया, अविवादित विरासत दर्ज करने के अभियान को गंभीरता से लेने के लिए राजस्व कर्मियों को निर्देश दिए।
शनिवार को एडीएम फाइनेंस ने एसडीएम डॉ. पंकज वर्मा, तहसीलदार सुरेश कुमार, नायब तहसीलदार चंद्रकांत त्रिपाठी के साथ तहसील के विभिन्न विभागों के कार्यालयों का निरीक्षण किया। एडीएम ने अविवादित विरासत दर्ज करने के मामलों में एक दिन पहले गांव में मुनादी कराने की सलाह दी।
राजस्व संग्रह अमीन कार्यालय का निरीक्षण कर एडीएम ने बकाया वसूली की समीक्षा की। एसडीएम ने बताया कि 10 बड़े बकाएदारों की सूची सार्वजनिक है। उनसे वसूली के निरंतर प्रयास जारी हैं। राजस्व अभिलेखों के अवलोकन में एडीएम के समक्ष ¨सचाई विभाग और भूमिधरी की जमीन को लेकर लंबित विवाद आने पर त्वरित निस्तारित करने के निर्देश दिए।