फ्लाईओवर की खस्ताहाल रोड बनी परेशानी का सबब
नजीबाबाद क्षेत्र में फ्लाईओवर की खस्ताहाल सर्विस रोड नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनी हैं। खस्ताहाल सर्विस रोड से गुजरते समय दुपहिया वाहन चालक गड्ढों में फंस अनियंत्रित होकर गिर रहे हैं। नागरिकों ने प्रशासन से रोड की मरम्मत कराने की मांग की है।
बिजनौर, जेएनएन। नजीबाबाद क्षेत्र में फ्लाईओवर की खस्ताहाल सर्विस रोड नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनी हैं। खस्ताहाल सर्विस रोड से गुजरते समय दुपहिया वाहन चालक गड्ढों में फंस अनियंत्रित होकर गिर रहे हैं। नागरिकों ने प्रशासन से रोड की मरम्मत कराने की मांग की है।
नगर में डबल फाटक फ्लाईओवर व भारत टाकीज फ्लाईओवर की सर्विस रोड बेहद खस्ताहाल है। मालगोदाम से चंद कदम दूरी पर डबल फाटक फ्लाईओवर की दोनों साइट की रोड और भारत फ्लाईओवर की एक साइट की रोड खस्ताहाल है। सर्विस रोड पर कई स्थानों पर गहरे गड्ढे और जलभराव है। तहसील व नगर को जोड़ने वाली इस सर्विस रोड से रोजाना नगर व ग्रामीण अंचलों के लोगों का आना-जाना लगा रहता है। कोटद्वार दिशा से कोतवाली मार्ग की ओर भारत फ्लाईओवर की एक तरफ की सर्विस रोड पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ती है। दुपहिया वाहन चालक खस्ताहाल सर्विस रोड से गुजरते समय गड्ढों से अनियंत्रित होकर घायल हो रहे हैं। नागरिकों संजय, मदन, ओमप्रकाश, नदीम, जावेद, कृष्णपाल, राहुल, अभिनव का कहना है कि मार्ग निर्माण कर्मचारियों की उदासीनता के चलते सर्विस रोड खस्ताहाल है। उन्होंने कई बार लोनिवि और राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण इकाई से सर्विस रोड की मरम्मत कराने की मांग की, लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हुआ। नागरिकों ने प्रशासन से खस्ताहाल सर्विस रोड की मरम्मत कराने की मांग की है।
-इनका कहना है:
खस्ताहाल सर्विस रोड की मरम्मत के लिए संबंधित विभाग को अवगत कराया जाएगा।
-बृजेश कुमार सिंह, एसडीएम नजीबाबाद कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
रेहड़ क्षेत्र में बादीगढ़ चौराहे के पास बाइक व कार की टक्कर में एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
रेहड़ निवासी 24 वर्षीय सोनू कश्यप पुत्र राम सिंह कश्यप नेशनल हाईवे निर्माण में लगी पीएनसी कंपनी में मजदूरी करता है। मंगलवार रात सोनू मजदूरी कर अपने माता-पिता के पास पीलीबांध जलाशय जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक बादीगढ़ चौराहे के पास पहुंची तो सामने से आ रही एक स्कार्पियो कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसकी गंभीर हालत के चलते डाक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। स्वजनों ने उसे उत्तराखंड के काशीपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। थानाध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने बताया कि घटना संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं आई है। कार को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।