मांगों को लेकर राशन डीलरों का हंगामा
आकू (बिजनौर): पांच सूत्रीय मांगों को लेकर राशन डीलरों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। उन्होंने गोदाम
आकू (बिजनौर): पांच सूत्रीय मांगों को लेकर राशन डीलरों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। उन्होंने गोदाम पर पहुंचकर हंगामा किया तथा राशन नहीं उठाया।
आल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन के बैनर तले नगर के राशन डीलरों ने गुरुवार से हड़ताल शुरू की थी। हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। शुक्रवार को राशन डीलर नगर के मोहल्ला जोशियान स्थित राशन के सरकारी गोदाम पर जमा हुए। तथा अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर हंगामा किया। साथ ही जून माह का खाद्यान्न नहीं उठाने का निर्णय लिया। राशन डीलरों ने आरोप लगाया कि सरकार राशन डीलरों के साथ मनमानी कर रही है। उन्होंने मांग की कि डोर स्टेप डिलेवरी, 30 हजार रुपये मानदेय या 200 रुपये प्रति कुंतल कमीशन आदि मांगों को जल्द पूरा करने की वकालत की। चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान विशाल शर्मा, शारिक मंसूरी, आसिफ मलिक, ब्रजमोहन शर्मा, अर्पित जैन, नरेंद्र गुप्ता, अमित गुप्ता, शहजाद गफ्फार, पुष्पेंद्र जैन, आसिफ अहमद, अशोक कुमार, जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।