Move to Jagran APP

किसानों की विभिन्न समस्याओं पर हुआ मंथन

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के बैनर तले कार्यकर्ता और किसान गांव जैतरा में ब्लाक अध्यक्ष के निवास पर एकत्र हुए। जहां उन्होंने समस्याओं पर चर्चा करते हुए प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की।

By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Jul 2020 09:54 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jul 2020 06:10 AM (IST)
किसानों की विभिन्न समस्याओं पर हुआ मंथन
किसानों की विभिन्न समस्याओं पर हुआ मंथन

बिजनौर, जेएनएन। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के बैनर तले कार्यकर्ता और किसान गांव जैतरा में ब्लाक अध्यक्ष के निवास पर एकत्र हुए। जहां उन्होंने समस्याओं पर चर्चा करते हुए प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की। जल्द समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों पर लॉकडाउन के दौरान की फीस देने का दबाव बनाने पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि स्कूल फीस देने का दवाब बना रहे हैं। इस दौरान दुष्यंत राणा, महेंद्र सिंह, कुशलपाल, संजीव कुमार, राजेंद्र सिंह, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

अफजलगढ़ : डाक बंगले में भाकियू कार्यकर्ताओं ने मासिक पंचायत आयोजित की। इसमें वक्ताओं ने कहा कि गन्ना भुगतान समयानुसार नहीं हुआ है। जिससे किसानों को परेशानी हो रही है। यूरिया खाद न मिलने, बिजली की आपूर्ति में भारी कटौती, आवारा एवं जंगली जानवरों से फसल को नुक्सान एवं जानमाल की समस्या, पीएनबी बैंक में कर्मचारियों द्वारा किसानों को परेशान करने आदि समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष दर्शन सिंह फौजी, मुख्तयार सिंह, वीरेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह, राज कुमार, राणा सिंह, सुखदेव, हरकेश सिंह आदि मौजूद रहे।

स्योहारा : भाकियू की बैठक में किसानों ने आरोप लगाया कि किसानों का बिजली विभाग द्वारा शोषण किया जा रहा है। किसानों के गलत बिल निकाल कर अवैध वसूली की जा रही है। ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह टिकैत ने कहा कि किसानों के साथ किसी भी प्रकार का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान आलोक चौधरी, गजराम सिंह, राम चरण सिंह, देवेंद्र सिंह, अनुज बालियान, सफीक अहमद, दिग्विजय राणा और त्रिवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.