मिशन शक्ति से होगी नारी स्वाभिमान की सुरक्षा
मंडावली में पुलिस की ओर से थाना परिसर में क्षेत्र की महिलाओं के साथ बैठक आयोजित की गई जिसमें विभिन्न गांवों से आईं आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिकाओं आशाओं और अन्य महिलाओं ने भाग लिया।
बिजनौर, जेएनएन। मंडावली में पुलिस की ओर से थाना परिसर में क्षेत्र की महिलाओं के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न गांवों से आईं आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिकाओं, आशाओं और अन्य महिलाओं ने भाग लिया।
सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा उनके स्वावलंबन को लेकर मिशन शक्ति शुरू किया है। जिसमें प्रशासन द्वारा पैदल मार्च कर आमजन तक संदेश पहुंचाया जा रहा है। मिशन शक्ति के अंतर्गत बेटियों, महिलाओं की सुरक्षा हरसंभव प्रयासों के साथ की जाएगी। सीओ ने कहा कि महिला का उत्पीड़न होता है, तो वह थाने में आकर बता सकती है। समस्या का अविलंब समाधान किया जाएगा। जिससे उसके स्वाभिमान की रक्षा की जा सकेगी। महिलाएं आगे आएं, अपने दम पर अपना वर्चस्व बनाएं। वह स्वयं को कमजोर और असहाय न समझें।
थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने भी महिलाओं से कहा कि किसी भी आयु वर्ग की किसी भी महिला को कोई समस्या होती है, तो वह हेल्पलाइन नंबर पर अवगत कराकर समस्या से निजात पा सकती हैं। उन्होंने कहा कि उपद्रवी अथवा महिला को परेशान करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एसआइ सतेंद्र तोमर, बाबूराम गौतम आश्रम संचालिका कमलेश आर्या, नीतू, सोनालिका, भारती, पुष्पा, सरिता, नीता रानी, बेबी, देवेश्वरी, मंजू, रीना, छाया, बबीता, सुनीता, रानी, कोमल, दया आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।